बीकानेर में सम्पन्न हुए शतरंज संघ के चुनाव; लक्ष्मण राघव अध्यक्ष और विनेश शर्मा सचिव निर्वाचित

बीकानेर में सम्पन्न हुए शतरंज संघ के चुनाव; लक्ष्मण राघव अध्यक्ष और विनेश शर्मा सचिव निर्वाचित
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 4 मार्च। सर्किट हाउस में बुधवार को राजस्थान शतरंज संघ की विशेष आमसभा और चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें आगामी चार वर्षों (2026-30) के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में लक्ष्मण राघव को निर्विरोध राजस्थान शतरंज संघ का प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। राघव इससे पूर्व बीकानेर चैस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के सलाहकार एडवोकेट एस.एल. हर्ष ने जानकारी दी कि प्रदेश के 22 जिलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी टीम का चयन निर्विरोध हुआ। नई कार्यकारिणी में नागौर के विनेश शर्मा को सचिव और बीकानेर के शैलेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चित्तौड़गढ़ के निलेश बल्दवा तथा उपाध्यक्ष पदों पर प्रद्युम्न गौतम (बारां), देवकिशन पंवार (जैसलमेर) और सोनल गर्ग (उदयपुर) निर्वाचित हुए हैं।

pop ronak

इस अवसर पर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका ने नवनिर्वाचित टीम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में शतरंज के खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संगठन को और मजबूत किया जाएगा। रांका ने घोषणा की कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर प्रदेश में शतरंज को बढ़ावा देने और खेल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के ऊर्जावान नेतृत्व में शतरंज के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा।

चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश उमेश शर्मा ने मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान AICF द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक ए.आर. अंकुश, खेल विभाग अधिकारी सुरेंद्र हर्ष और पूर्व सचिव शंकरलाल हर्ष सहित कई खेल प्रेमी और पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे जल्द ही प्रदेशभर में जिला स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार कर ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं को तराशने का कार्य शुरू करेंगे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *