कोडमदेसर नहर में डूबने से दो युवकों की मौत

कोडमदेसर नहर में डूबने से दो युवकों की मौत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 5 मार्च। बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ कोडमदेसर नहर में नहाने उतरे दो दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामपुरा बस्ती निवासी आनंद सिंह राठौड़ और खाजूवाला के 14 बीडी निवासी मुकेश के रूप में हुई है। इस हादसे ने दर्शन और पिकनिक के उत्साह को पल भर में मातम में बदल दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवकों का एक समूह कोडमदेसर मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान गर्मी से राहत पाने के लिए वे नहर में स्नान करने उतरे। नहाते समय तीन युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किनारे पर मौजूद उनके अन्य साथियों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आनंद और मुकेश गहरे पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए।

pop ronak

घटना की सूचना मिलते ही गजनेर थानाधिकारी राकेश कुमार स्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया है, जहाँ आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। समय से पहले बढ़ती गर्मी के कारण नहरों और जलाशयों पर युवाओं की आवाजाही बढ़ी है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने आमजन से गहरे पानी में न उतरने और सावधानी बरतने की अपील की है। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *