बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 8 सितंबर । नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से मतदाता जागरूकता का विशेष संदेश दिया गया। संघ पदाधिकारियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने शहरवासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की पुरजोर अपील की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उद्योगपतियों व प्रतिनिधियों का आह्वान
द्वारकाप्रसाद पचीसिया (अध्यक्ष, बीकानेर जिला उद्योग संघ): उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की भागीदारी पर निर्भर करती है। मतदान के दिन सभी नागरिक अपने अन्य कार्यों को प्राथमिक रूप से छोड़ते हुए सबसे पहले वोट डालें और परिवार व पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

pop ronak
BC opening

कन्हैयालाल बोथरा (वरिष्ठ उद्योगपति): उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। एक-एक वोट क्षेत्र के विकास और सही जनप्रतिनिधि के चुनाव की दिशा तय करता है। उन्होंने बिना किसी दबाव के विवेकपूर्ण मतदान की बात कही।

मनमोहन कल्याणी (संभाग अध्यक्ष, फोर्टी): उन्होंने कहा कि बीकानेर के मतदान प्रतिशत को शत-प्रतिशत तक ले जाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा और जागरूकता का यह संदेश घर-घर तक पहुंचाना होगा।

समारोह में गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति
जागरूकता अभियान के इस अवसर पर अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, श्यामसुन्दर सोनी, वीरेंद्र किराडू, जगमोहन मोदी, सुरेन्द्र बांठिया, अशोक गहलोत, पारस डागा, शिवरतन पुरोहित, किशनलाल बोथरा, बलवंत डोगरा, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, विजय चांडक, राजीव शर्मा, भंवरलाल चांडक, रोहन चावला, मोहित करनानी, किशन मूंधडा, मनीष तापडिया, पीयूष सिंघवी, मनीष नाहटा, विपिन मुसरफ, पिंटू राठी तथा अरविन्द चौधरी सहित बीकानेर के कई प्रमुख उद्योगपति व व्यापारी उपस्थित रहे।

खाओसा