बीकानेर के विशेषज्ञ करेंगे 29वीं वेस्ट जोन स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता में तकनीकी डेलिगेट की भूमिका

बीकानेर के आर के शर्मा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 सितंबर। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (IMF) वेस्ट जोन क्लाइम्बिंग कमेटी द्वारा 29वीं वेस्ट जोन की स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर तक पिंपरी-चिंचवड़, पुणे में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व गोआ राज्यों के पर्वतारोही हिस्सा लेंगे, जहाँ लीड, स्पीड और बोल्डरिंग की तीन श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा होगी। इस आयोजन में बीकानेर के विशेषज्ञ अपनी महत्वपूर्ण तकनीकी भूमिका निभाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस प्रतियोगिता के लिए बीकानेर के आर के शर्मा को तकनीकी डेलिगेट नियुक्त किया गया है। उनके अलावा, रोहिताश्व बिस्सा निर्णायक (जज) के रूप में, पार्थ मंगल आइसोलेशन जज के रूप में, और सवाई सिंह बिलेयर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इन सभी विशेषज्ञों को आईएमएफ वेस्ट जोन क्लाइम्बिंग कमेटी द्वारा उनकी विशेषज्ञता के आधार पर आमंत्रित किया गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *