बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
quicjZaps 15 sept 2025

नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 8 अक्टूबर। जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 9 और 10 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

pop ronak

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

शिविरों में पहली बार मतदाता बनने के पात्र युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर फॉर्म-6 प्राप्त करेंगे।

उन्होंने निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतदान केंद्रों का प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए 18-19 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र नए मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रभारी तथा संबंधित सुपरवाइजर युवाओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करेंगे।
=======
राजस्थान संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक 12 अक्टूबर को

बीकानेर, 8 अक्टूबर। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा के लिए 12 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार बैठक आयोजित की जाएगी।

लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के सहायक निदेशक श्रीमती सुमन शर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निस्तारण करने तथा उनकी प्रगति रिपोर्ट सहित बैठक के में उपस्थित होने को कहा हैै।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकरण को सात दिवस से अधिक समय तक लंबित नहीं रखा जाए, ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों, विकास अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
=======
पंचायत राज आम चुनाव-2026
पहले दिन प्राप्त नहीं हुआ कोई नाम निर्देशन पत्र

बीकानेर, 8 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद के 41 और पहले चरण की चारों पंचायत समितियों के 60 सदस्यों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना गुरुवार को जारी हुई। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरु हुआ। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। शुक्रवार को दूसरे दिन निर्धारित स्थानों पर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
======
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने किया ‘रास रंग’ कार्यक्रम के बैनर का विमोचन

बीकानेर, 8 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर की ओर से 14 अक्टूबर को रानी बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि भवन में आयोजित होने वाले ‘रास रंग’ कार्यक्रम के बैनर का विमोचन गुरुवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने किया।

इस अवसर पर विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं और युवाओं को एकजुट करने के साथ हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि ‘रास रंग’ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज की महिलाओं और परिवारों की बड़ी भागीदारी समाज की एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करती है।

आयोजकों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर की मुख्य विंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वैश्य समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।

बैनर विमोचन के अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष ममता राठी, युवा विंग अध्यक्ष किशन अग्रवाल, महिला विंग महामंत्री सरिता नाहटा, सहप्रवक्ता माया चांडक, प्रेमलता चांडक, नमन नाहटा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
=====

मरीजों से जुड़े उत्पाद में 6 प्रतिशत तक कम मात्रा का खुलासा

बीकानेर, 8 अक्टूबर। उपभोक्ता मामले मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं मेडिकल तथा हेल्थकेयर उत्पादों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत विधिक माप विज्ञान अधिकारी दीपक पूनिया के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल के पास स्थित एम एम सर्जिकल्स ब्रांड साइन क्यूर एवं गुप्ता एजेंसी (क्यूरेन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड) ब्रांड बटरफ्लाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान Absorbent Cotton Wool, Stretched Band, Syringe, Cannula, Bandage सहित विभिन्न मेडिकल/हेल्थकेयर उत्पादों की जांच की गई।

जांच के दौरान 500 ग्राम घोषित Absorbent Cotton Wool जिसका मूल्य 415 रूपये है, की जांच की गई जांच में इसकी औसत मात्रा मात्र 475 ग्राम पाई गई इसके कारण उपभोक्ता को औसतन 25 ग्राम से ज्यादा तक कम उत्पाद मिल रहा था।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान विधिक मापविज्ञान नियमों के अंतर्गत आवश्यक घोषणाएं नहीं पाये जाने पर फर्मों को विभाग द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है। उल्लंघनों के संबंध में कुल 40 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही कमियों के सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया और सुधार होने तक संबंधित उत्पाद की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा मेडिकल एवं हेल्थकेयर सेक्टर में पैकेज्ड उत्पादों की घोषित बनाम वास्तविक मात्रा, एमआरपी, अनिवार्य घोषणाओं, पैकर/निर्माता विवरण तथा माप-तौल उपकरणों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा।
======
पंचायत राज आम चुनाव 2026

पंद्रह पंचायत समितियों में स्वीप के तहत आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

बीकानेर, 8 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के संबंध में जिले की खाजूवाला, पूगल,छत्तरगढ़, रूणिया, हदां, बीठनोक, बज्जू कोलायत, बीकानेर, श्री डूंगरगढ़ रिडी, लूणकरणसर, नोखा, पांचू एवं जसरासर पंचायत समिति में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता एवं मतदाता सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समितियों में मतदान जागरूकता एवं मतदाता सहभागिता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें वोट मैराथन, दिव्यांग एवं वृद्धजन मतदाताओं के साथ संवाद, मतदान रंगोली एवं मेहंदी, नारी शक्ति संवाद, मानव श्रृंखला, मतदान गरबा एवं दीपदान, युवा मतदाता संवाद तथा वोट बारात सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं। ये गतिविधियां ग्राम पंचायत एवं पंचायत मुख्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं संबंधित उपखंड अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। स्वीप सह प्रभारी व सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई समस्त गतिविधियों के प्रभारी होंगे। स्वीप जिला समन्वयक प्रशांत जोशी को इन गतिविधियों का समन्वयक तथा आईईसी कोऑर्डिनेटर गोपाल जोशी को सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है‌।
=================

पंचायत राज आम चुनाव 2026

पंद्रह पंचायत समितियों में स्वीप के तहत आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

बीकानेर, 8 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के संबंध में जिले की खाजूवाला, पूगल,छत्तरगढ़, रूणिया, हदां, बीठनोक, बज्जू कोलायत, बीकानेर, श्री डूंगरगढ़ रिडी, लूणकरणसर, नोखा, पांचू एवं जसरासर पंचायत समिति में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता एवं मतदाता सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समितियों में मतदान जागरूकता एवं मतदाता सहभागिता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें वोट मैराथन, दिव्यांग एवं वृद्धजन मतदाताओं के साथ संवाद, मतदान रंगोली एवं मेहंदी, नारी शक्ति संवाद, मानव श्रृंखला, मतदान गरबा एवं दीपदान, युवा मतदाता संवाद तथा वोट बारात सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं। ये गतिविधियां ग्राम पंचायत एवं पंचायत मुख्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं संबंधित उपखंड अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। स्वीप सह प्रभारी व सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई समस्त गतिविधियों के प्रभारी होंगे। स्वीप जिला समन्वयक श्री प्रशांत जोशी को इन गतिविधियों का समन्वयक तथा आईईसी कोऑर्डिनेटर श्री गोपाल जोशी को सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है‌।
=======
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : दूषित खाद्य पदार्थ कराये नष्ट

बीकानेर, 08 अक्टूबर। प्रदेश में चलाये जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत गुरूवार को लूणकरणसर तहसील में नमूनीकरण एवं सीजर की कार्यवाही की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 2 फर्मों पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। ये कार्यवाही लूणकरणसर क्षेत्र में मैसर्स श्री मोती मिर्च मसाला उद्योग एवं मैसर्स नारायण मावा भंडार पर की गई।

उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान उपरोक्त फर्माे से धनिया मिर्च व हल्दी पाउडर रसगुल्ले तथा चीनी के कुल 5 नमूने लिये गये तथा कुल लगभग 10 क्विंटल किलोग्राम खाद्य सामग्री मिर्च पाउडर, रसगुल्ला तथा चीनी सीज की गई। इस दौरान दूषित एवं पुरानी 90 किलोग्राम चासनी, मीठा मावा व दूषित मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर भिजवाया जा रहा है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार तथा श्री राकेश गोदारा द्वारा की गई।
=====
वन्यजीव सप्ताह-2026 का समापन समारोह आयोजित — विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत, सेवानिवृत्त वनकर्मियों एवं वन्यजीव प्रेमियों का सम्मान

मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क प्रारंभ किए जाने की मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

बीकानेर, 08 अक्टूबर। वन्यजीव सप्ताह-2026 के समापन अवसर पर राजुवास सभागार में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास, संभागीय मुख्य वन संरक्षक श्री सेडूराम यादव, जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन तथा उप वन संरक्षक, टेरिटोरियल श्री वेंकटेश सहित वन विभाग के अधिकारी, वन्यजीव प्रेमी, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ।

समारोह में वन्यजीव रेस्क्यू एवं जोड़बीड-गाढ़वाला कंजर्वेशन रिजर्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। साथ ही वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफी एग्ज़ीबिशन एवं वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफी कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया, जिसमें प्राप्त प्रविष्टियों का निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन किया गया।

वन्यजीवों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर विकसित करना आवश्यक

समारोह के मुख्य अतिथि कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने थार मरुस्थल में दूर-दूर स्थित वन क्षेत्रों को आपस में जोड़कर वन्यजीवों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वन्यजीव सामान्यतः स्वयं आगे बढ़कर किसी पर हमला नहीं करते और आवश्यकता से अधिक संग्रह करने की प्रवृत्ति भी उनमें नहीं होती। उन्होंने कहा कि आज समाज में हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ रही है, ऐसे समय में हमें प्रकृति और वन्यजीवों से संतुलन एवं संयम की सीख लेनी चाहिए।

मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने वन्यजीव सप्ताह के दौरान वन विभाग द्वारा मरुस्थलीय फ्लोरा एवं फॉना के प्रति जनजागरूकता के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र को समझना और उसका संरक्षण करना आवश्यक है। विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जाना चाहिए।

उन्होंने वन्यजीव सप्ताह के दौरान आयोजित वाद-विवाद, निबंध लेखन, क्विज, फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

कनैक्टिंग हैबिटैट्स एंड थ्रीविंग वाइल्डलाइफ़ ’ थीम पर दिया संदेश

संभागीय मुख्य वन संरक्षक श्री सेडूराम यादव ने थार इकोसिस्टम की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए गिद्धों को पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण ‘प्राकृतिक सफाईकर्मी’ बताया। उन्होंने वन्यजीव सप्ताह-2026 की थीम ‘Connecting Habitats and Thriving Wildlife’ की व्याख्या करते हुए वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों को आपस में जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि बीकानेर संभाग में मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क शीघ्र प्रारंभ किए जाने की दिशा में कार्य चल रहा है।

इसके विकसित होने से बीकानेर को एक नए पर्यटन एवं प्रकृति-आधारित आकर्षण के रूप में पहचान मिलने की संभावना है।

मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति

उप वन संरक्षक, वन्यजीव तरुण कुमार मेहरा ने वन्यजीव सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार से मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क प्रारंभ किए जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। शीघ्र ही जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों द्वारा पार्क का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके पश्चात देश के विभिन्न चिड़ियाघरों के साथ एनिमल एक्सचेंज प्लान के तहत वन्यजीवों को मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि बीछवाल क्षेत्र में मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क से लगी वन भूमि पर डेजर्ट बॉटनिकल गार्डन भी विकसित किया गया है। यहां थार क्षेत्र की विभिन्न पादप प्रजातियों का रोपण किया गया है, जिससे विद्यार्थियों एवं आमजन को मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में पाए जाने वाले पेड़-पौधों तथा उनके औषधीय महत्व की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।

वन्यजीव प्रेमियों एवं सेवानिवृत्त वनकर्मियों का सम्मान

समारोह में वन्यजीव सप्ताह के आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों, वन्यजीव प्रेमियों, शहर के प्रमुख जीवविज्ञानियों तथा भारतीय प्राणी सर्वेक्षण एवं वनस्पति सर्वेक्षण विभाग, जोधपुर के प्रतिनिधियों सहित सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। एक अनूठी परंपरा के तहत सेवानिवृत्त वनकर्मियों एवं वन अधिकारियों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सहायक वन संरक्षक कमल चंद ने वन्यजीव सप्ताह के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी प्रतिभागियों, संस्थाओं एवं उनके प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वन्यजीव सप्ताह-2026 के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवासों, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा संरक्षण कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
=====
राजकीय डूंगर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता आयोजित

पुरुष एवं महिला वर्ग में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

बीकानेर, 8 अक्टूबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में राजकीय डूंगर महाविद्यालय में गुरुवार को अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं योग क्रियाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी योग दक्षता एवं प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी प्रदान की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता विकसित करना, नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के लिए डॉ. शशिकांत आचार्य एवं ब्रज रत्न जोशी द्वारा रूपरेखा तैयार की गई।महाविद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, सहयोगी सदस्यों एवं संबंधित महाविद्यालयों के प्रति आभार व्यक्त किया।

=====================