बीकानेर के सरकारी समाचार
बीकानेर सरकारी समाचार



- किसानों को कृषि से जुड़ी सलाह और मार्गदर्शन देने में खाद बीज व्यापारी निभाते महत्वपूर्ण भूमिका – गोदारा
- जिला कृषि आदान विक्रेता संगठन का वार्षिक सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित
बीकानेर, 16 अप्रैल। जिला कृषि आदान विक्रेता संगठन का वार्षिक सम्मेलन और सम्मान समारोह गुरुवार को शगुन पैलेस में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा थे। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि से जुड़ी सलाह और मार्गदर्शन देने में खाद बीज व्यापारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसानों की उपज वृद्धि और देश की खाद्यान्न व्यवस्था निर्धारण में भी इनकी भागीदारी है। उन्होंने कहा कि कृषि आदान विक्रेता, किसानों को गुणवत्तापूर्ण आदान उपलब्ध करवाएं। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आदान विक्रेताओं से कहा कि राज्य सरकार उनके साथ है। संगठन की प्रत्येक वाजिब मांग पर सकारात्मक कार्यवाही होगी। उन्होंने मंडी से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि आदान विक्रेताओं से समन्वय रखें तथा इनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। श्री गोदारा ने इस दौरान कृषि और कृषक कल्याण से जुड़ी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इससे पहले संगठन के अध्यक्ष इंद्र तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में कच्ची आदत व्यापार संगठन के श्री जय दयाल डूडी, श्रीडूंगरगढ़ के श्री मुखराम गोदारा, पक्की आढ़त संगठन के श्री किशन अग्रवाल तथा वरिष्ठ उद्यमी श्री चेतराम थालोड़ सहित अन्य विक्रेताओं ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन राजा सखी ने किया। इससे पहले संगठन द्वारा मंत्री श्री गोदारा का स्वागत किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के कृषि आदान विक्रेता शामिल हुए।
========


- बीकानेर नगर स्थापना दिवस: एंटीक प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार को
- रियासत-बीकानेर’ प्रदर्शनी देखने बड़ी संख्या में पहुंचे शहरवासी
बीकानेर, 16 अप्रैल। राव बीकाजी संस्थान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘रियासत-बीकानेर’ एंटीक प्रदर्शनी को दूसरे दिन बड़ी संख्या में शहरवासियों ने देखा। किशन लाल सोनी द्वारा संग्रहित के प्रति आमजन का उत्साह रहा।


प्रदर्शनी के अज़ीज़ भुट्टा ने बताया कि प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार की सायं 5 बजे होगा। समापन अवसर पर नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, अर्थशास्त्री डॉ पी एस वोहरा, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य और वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रदर्शनी के सहसंयोजक डॉ. मोहम्मद फारूक चौहान ने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं देवस्थान विभाग के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी 17 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 8 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में संग्रहित वस्तुओं को आमजन ने सराहा और इन्हें अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
==========
बीकानेर नगर स्थापना दिवस
- इंस्टाग्राम वीडियो एवं फोटोग्राफ प्रतियोगिता ‘हरख बीकाणा’ का होगा आयोजन
- 18 से 20 के बीच अपलोड कंटेंट का होगा आकलन
- विजेताओं को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार
बीकानेर, 16 अप्रैल। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, बीकानेर एवं निर्विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर इंस्टाग्राम पर वीडियो तथा फोटोग्राफ प्रतियोगिता ‘हरख बीकाणा’ का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए न्यूनतम एक मिनट का वीडियो या फोटोग्राफ
(https://www.instagram.com/districtcollectorbikaner?igsh=MTF6MTFqbGw2M3F0Zw==)
इंस्टाग्राम हैंडल के साथ कोलैबरेट करते हुए अपलोड करना होगा।
कार्यालय के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि वीडियो और फोटोग्राफ बीकानेर की कला, संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, खान-पान, वेश-भूषा, हवेलियां और स्थापत्य कला पर आधारित होगा। प्रतिभागियों को अपना कंटेंट 18 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से 20 अप्रैल को सायं 6 बजे तक अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदकों द्वारा अपलोड किए गए वीडियो एवं फोटोग्राफ्स का 20 अप्रैल 6 बजे तक ही मूल्यांकन किया जाएगा। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस (21 अप्रैल) के अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. चंद्र शेखर श्रीमाली ने बताया कि वीडियो प्रतियोगिता में बेस्ट कंटेंट, बेस्ट प्रेजेंटेशन, मैक्सिमम व्यूज एवं बेस्ट फोटोग्राफ के आधार पर पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला कलेक्टर बीकानेर के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैबरेट होने पर ही आवेदक प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे।
=======
- सफाई कार्यो में अब लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ होगी मॉनिटरिंग : के.के. गुप्ता, स्टेट ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छ भारत मिशन
- शहर को स्वच्छ बनाने के लिए बजट की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की जरूरत
- स्वच्छ भारत मिशन ( शहरी) के ब्रांड एंबेसडर श्री के.के.गुप्ता ने नगर निगम सहित जिले के सभी निकायों के अधिकारियों की ली बैठक, दिए दिशा निर्देश
बीकानेर, 16 अप्रैल। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के लगातार तीसरी बार स्टेट ब्रांड एंबेसडर बनाए गए श्री के के गुप्ता ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (शहर) से संबंधित आवश्यक बैठक लेते हुए शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किये। कार्यक्रम में निगम कमिश्नर श्री सिद्धार्थ पलनीचामी ,श्री श्याम पंचारिया, निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक श्री भंवर लाल जांगिड़, सह संयोजक श्री सुरेन्द्र स्वामी समेत नगर निगम व जिले के सभी शहरी निकायों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
5 प्रमुख बिंदुओं पर करें विशेष फोकस
के.के. गुप्ता ने बताया कि शहरों में पूर्ण सफाई को लेकर पांच बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इससे शहर 90 फीसदी तक साफ नजर आएंगे।
1~प्रतिदिन हो डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण – गुप्ता ने बताया कि साल के सभी 365 दिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुबह 10 बजे से पूर्व हो व टाइम बाउंड हो यानी टिपर अगर सुबह 9 बजे आता है तो प्रतिदिन उसी समय पर आए। गीला व सूखा कचरा अलग अलग संग्रहित किया जाए। कचरा संग्रहण की सूक्ष्म मॉनिटरिंग हो। टिपर अगर एक भी घर छोड़ दे तो पेनल्टी लगे। श्री गुप्ता ने बताया कि एक टीपर प्रतिदिन करीब 400 घर से कचरा संग्रहण कर सकता है। बीकानेर शहर में करीब 2 लाख घर हैं। लिहाजा करीब 500 टीपर की आवश्यकता है जबकि शहर में निगम ठेकेदार ने कुल 150 टीपर व 60 ट्रैक्टर ही कचरा संग्रहण में लगा रखे हैं। श्री गुप्ता ने ठेकेदार को टीपर्स की संख्या बढ़ाने और ऐसा नहीं करने पर टेंडर से डिबार करने की चेतावनी दी। ठेकेदार को आईईसी एक्टिविटी हेतु भी निर्देशित किया गया।
2- वाणिज्यिक क्षेत्रों में हो नाइट स्वीपिंग – गुप्ता ने कहा कि वाणिज्यिक क्षेत्रों में 365 दिन रात्रिकालीन सफाई रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होनी चाहिए। प्रत्येक 400 मीटर क्षेत्र में एक कर्मचारी सफाई करे। इससे दुकानों में चोरियां भी नहीं होगी।
3-सार्वजनिक शौचालयों में हो दिन में तीन बार सफाई – गुप्ता ने कहा कि नगरीय निकायों के लिए टॉयलेट मंदिर के समान है। सार्वजनिक शौचालयों व मूत्रालयों में दिन में तीन बार सफाई हो। श्री गुप्ता ने कहा कि सफाई ऐसी हो कि लोग उसे जाकर देखें। अधिकारी इनका इस्तेमाल शुरू करेंगे तो सफाई अपने आप रहने लगेगी।
4- प्लास्टिक थैली नजर ना आए – गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक की थैली हमारी आंखों के सामने नजर ही नहीं आनी चाहिए। एक बार पूरे शहर से प्लास्टिक की थैलियों हटा दी तो अगले तीन साल तक हमें ये नजर नहीं आएंगी।प्लास्टिक थैली हमारे पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और पशुओं के लिए हानिकारक है। प्लास्टिक थैली का उत्पादन और व्यापार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करें।
5- निजी प्लॉट्स की भी हो सफाई – के.के.गुप्ता ने बताया कि शहर में खाली प्लाट्स कचरे का बड़ा केंद्र बन चुके हैं। विज्ञप्ति जारी कर ऐसे सभी खाली प्लाट्स को 3 दिन में साफ करने का एल्टीमेटम दें। फिर भी साफ ना हो तो नगरीय निकाय उसे साफ करे और मालिक पर सफाई के खर्च का 10 गुना पेनल्टी लगाएं। पेनल्टी नहीं देने पर प्लाट सीज करें। फिर भी ना दे तो कुर्की कर दें।
इन बिंदुओं पर भी दें ध्यान
एसबीएम के स्टेट ब्रांड अंबेसडर गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा शहर के प्रत्येक पोल पर लाइट हो और शत-प्रतिशत जलनी भी चाहिए। खराब हो तो 24 घंटे में रिप्लेस हो। सीवरेज ओवरफ्लो ना हो, चॉक ना हो।बाग-बगीचों की नियमित सफाई हो। वहां झूले लगे हों तथा फव्वारे कार्यशील हों। निर्माण सामग्री सडक़ो और नालियों को बाधित नहीं करे। बिना लाइसेंस के मांस की दुकानों को बंद करवाया जाए। डिवाइडर कचरा पात्र नहीं बनें।
सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर नहीं चिपके। कचरा यार्ड में आग नहीं लगनी चाहिए। नालियां साफ हों। सड़क टूटी फूटी ना हो। शहर में झील या तालाब हो तो उसमें गंदा पानी ना जा पाए। छोटे-छोटे ट्रीटमेंट प्लांट हो। कचरा यार्ड में आग ना लगे, वहां जानवर ना हो। कचरे का 100 फीसदी प्रोसेस हो।
स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की जरूरत
गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता को लेकर कर्मचारी और बजट कम होने का बहाना बनाने की जरूरत नहीं है।स्वच्छता में धन दौलत की जरूरत नहीं बल्कि इसे जन आंदोलन बनाने और इच्छाशक्ति की जरूरत है। जब हम डूंगरपुर जैसे आदिवासी जिले को स्वच्छ बना सकते हैं तो राज्य का हर शहर और कस्बा स्वच्छ बन सकता है। उन्होंने बताया कि देश में प्रतिवर्ष करीब 25 लाख लोग गंदगी से होने वाली बीमारियों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठते हैं। राज्य में करीब 3500 करोड़ रुपए गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के इलाज में खर्च हो जाता है।देश को हम 2047 तक विकसित तभी बना पाएंगे जब देश और प्रदेश स्वच्छ होंगे।
स्वच्छता से बढ़ जाती है 10 साल उम्
के.के.गुप्ता ने कहा कि साफ सफाई और हरियाली से व्यक्ति की उम्र 10 साल तक बढ़ जाती है। साथ ही कहा कि सब कामों का मठाधीश स्वच्छ भारत मिशन है। उसके बिना विकास के सब कार्य बौने हैं। अगर हमने विकास कर लिया और सफाई नहीं है तो सब कार्य बेमानी है।
स्वच्छता के आधार पर करेंगे निकायों की ग्रेडिंग
उन्होंने कहा कि जिले के सभी निकायों को स्वच्छता पर चल रहे कार्यो के आधार पर चार भागो में बाँटा जाएगा। श्रेष्ठ स्वच्छता वाले को ए श्रेणी, संतोषजनक वाले को बी, डांवाडोल स्थिति वाले सी और जीरो सफाई वाले को डी श्रेणी में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि स्वच्छता के कार्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं निगरानी रखी जा रही है वहीं विभाग के उच्च स्तर तक भी मॉनिटरिंग रखते हुए प्रत्येक छोटे-बड़े निकाय के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े हुए हैं, इनके द्वारा प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा की जा रही है। श्री गुप्ता ने श्री श्याम पंचारिया और जिले के एसबीएम संयोजक व सह संयोजक को सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग करने व समस्याओं को सीधे वाट्सअप पर भेजने हेतु कहा।
गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसेडर बनाकर समूचे राजस्थान को विश्व पटल पर विशिष्ट एवं गौरवमयी पहचान दिलाने प्रत्येक जिले में भेजा है। अब तक 32 जिलों की यात्रा कर स्वच्छता के अनुभव साझा किए है। डूंगरपुर मॉडल की तर्ज पर अब देशभर में राजस्थान मॉडल की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार स्वच्छता को लेकर अत्यंत गंभीर है। प्रधानमंत्री स्वयं इस मिशन को लेकर अत्यंत गंभीर हैं और स्वच्छता को जनआंदोलन के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर देशवासियों को प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शहर और ग्रामीण में राजस्थान प्रदेश को उत्कृष्ट स्थान पर देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दृढ़ संकल्पित है।
पेट्रोल पंप की तरह बैंक, प्राइवेट अस्पताल इत्यादि के टॉयलेट इस्तेमाल की मिले अनुमति
कार्यशाला में आवर फोर नेशन के फाउंडर व सीए श्री सुधीश शर्मा ने भी पेट्रोल पंप की तरह ही बाजार में बैंक, प्राइवेट अस्पताल, सरकारी कार्यालय इत्यादि के शौचालयों का आमजन को उपयोग के लिए अनुमति होने व सफाई का कार्य सरकारी व निजी दोनों यानी हाइब्रिड मोड पर करने के सुझाव दिए। वहीं इंफ्लूएंसर सुश्री डॉली अग्रवाल ने भी सुझाव दिए। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर श्री गोपाल जोशी ने किया।
=================
राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी 2025: व्यापारियों को मिलेगा 2 करोड़ तक का ऋण और सब्सिडी
बीकानेर,16 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा राज्य के व्यापार एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी 2025 लागू की गई है।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि पॉलिसी के अंतर्गत नए सूक्ष्म उद्यम के लिए 2 करोड़ रूपए तक के ऋण पर 6 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान का प्रावधान किया गया है। जिसमें 1 करोड़ रुपए तक के ऋण पर 6 प्रतिशत एवं 1 से 2 करोड़ रुपए तक के ऋण पर 4 प्रतिशत (एस.सी./एस.टी./महिला/दिव्यांग वर्ग हेतु 1 से 2 करोड़ रूपये तक के ऋण पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त) ब्याज अनुदान का प्रावधान है। इश्योरेन्स के लिए भुगतान की गई राशि (प्रीमियम) का 50 प्रतिशत (अधिकतम 1 लाख रुपए प्रतिवर्ष ) पुनर्भरण सहायता दी जाएगी। साथ ही सी.जी.टी.एम.एस.ई. फीस का 50 प्रतिशत (5 वर्ष तक) पुनर्भरण सहायता भी प्रदान कि जाएगी। उन्होंने बताया कि ई कॉमर्स के माध्यम से लेन – देन करने पर प्लेटफॉर्म फीस/शुल्क का 75 प्रतिशत (अधिकतम 50 हजार प्रतिवर्ष) पुनर्भरण सहायता देय होगी।
महाप्रबंधक ने बताया कि व्यापार से संबंधित नए उद्यम की स्थापना के लिए इस योजना में ऑललाईन एस.एस.ओ. आईडी के माध्यम से राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी ऑईकन द्वारा आवेदन किया जा सकता है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रानी बाजार, चौपड़ा कटला स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
=====
बाल संरक्षण इकाई की बैठक 22 अप्रैल को
बीकानेर,16 अप्रैल। जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्री निशांत जैन की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरुण सिंह शेखावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्रैमासिक सूचना 20 अप्रैल तक उपलब्ध करवाने के लिए पत्र प्रेषित किया है।
======
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शुक्रवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
बीकानेर, 16 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इससे पूर्व सुबह 10 बजे डूंगर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं स्व. नरपत सिंह राजवी स्मृति व्याख्यान एवं छात्रावृति वितरण समारोह में भाग लेंगे।
गोदारा शुक्रवार को दोपहर 12 बजे फूलदेसर में महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12.38 लाख रुपए की लागत से बने एक कक्षा कक्ष लोकार्पण, मुख्य गुवाड़ में 10 लाख रुपए की लागत बने चौक व टीन शैड का लोकार्पण तथा 40 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान में अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
गोदारा दोपहर एक बजे बडेरण के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 28 लाख रुपए की लागत से बने 4 कक्षा कक्षों, 30 लाख रुपए से निर्मित सीसी ब्लॉक के कार्य, बस स्टैण्ड पर 11 लाख रुपये की लागत से बनी प्याऊ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 25 लाख रुपए की राशि से पूरे परिसर में सीसी ब्लॉक के कार्य का, 50 लाख रुपए से गांव में सीवरेज बिछाने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 20 लाख रुपए से निर्मित टीन शैड का, मुख्य गुवाड में 30 रुपए की राशि से बने पार्क निर्माण के कार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 5 लाख रुपए से झूले लगान तथा 3 करोड़ की राशि से निर्मित सामुदायिक भवन, चार दीवारी, खाले निर्माण व अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगेे।
गोदारा सायं 4 बजे सुलेरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 32 लाख रुपए की लागत से निर्मित 7 कक्षा कक्षों, राजाकीय प्राथमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत बने टीन शैड, 18 लाख रुपए की राशि से सार्वजनिक श्मशान भूमि की चार दीवारी व गेट के निर्माण कार्य, 8 लाख रूपये की राशि बने कचरा संग्रहण केन्द्र, 10 लाख रुपए से बनी सार्वजनिक प्याऊ व डिग्गी कार्य तथा आवारा पशुओं के लिए 10 लाख रुपए से निर्मित टीन शैड का लोकार्पण करेंगे।
गोदारा सायं 5 बजे भिखनेरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए से निर्मित प्याऊ व अन्य विकास कार्यों, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से बने टीन शैड तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय राईका बास की 3.50 लाख रुपए से बनी चार दीवारी का लोकार्पण करेंगे। सायं 6 बजे रेख मेघाना में 10 लाख से निर्मित श्मशान भूमि की चार दीवारी का लोकार्पण तथा शाम 7 बजे आर.डी. 295 में 6.81 करोड़ रुपए से कंवरसेन लिफ्ट नहर खालो के जीर्णोंद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे।
======
बीकानेर स्थापना दिवस पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन
बीकानेर, 16 अप्रैल। बीकानेर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी देशनोक के करणी माता मंदिर व बीकानेर के श्री गणेश मंदिर (लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित) में देवस्थान विभाग द्वारा 19 अप्रेल को प्रातः 7.30 बजे विशेष सेवा पूजा अर्चना की जाएगी। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिरों पर रोशनी की सजावट भी जाएगी और प्रसाद वितरण की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी।
====
प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के दिए निर्देश
बीकानेर, 16 अप्रैल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 21 अप्रैल के बालोतरा दौरे के दौरान आयोजित समारोह में भाग लेने वाले आमजन एवं लाभार्थियों के आवागमन हेतु नियोजित वाहनों को ईंधन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने आदेश जारी कर जिले के समस्त डीजल विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक पेट्रोल पम्प पर 20 से 22 अप्रैल तक 5000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखा जाए। यह आरक्षित स्टॉक डेड स्टॉक से पृथक होगा।
आदेशों की अवहेलना की स्थिति में संबंधित फर्म के विरुद्ध शासकीय नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
======
जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित
प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चितः जिला कलक्टर
बीकानेर, 16 अप्रैल। जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलक्टर श्री निशांत जैन ने सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान 21 प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक अधिकारी इन्हें पूर्ण गंभीरता से लें तथा यह सुनिश्चित करें कि परिवादी को राहत मिले। उन्होंने कहा कि समिति में दर्ज प्रकरणों के संबंध में पटवारी अथवा ग्राम सेवक द्वारा की गई जांच पर उपखण्ड अधिकारी अथवा विकास अधिकारी अपनी टिप्पणी के साथ रिपोर्ट भेजें। संबंधित अधिकारी को प्रत्येक प्रकरण की अद्यतन जानकारी हो। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपखण्ड स्तरीय अधिकारी भी जुड़े। जिला कलक्टर ने प्रकरणों के संबंध में इनसे भी फीडबैक लिया। बैठक में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) श्री सुरेश कुमार यादव, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) श्री रमेश देव, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस सुश्री स्वाति शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 60 प्रकरण
बैठक के पश्चात् जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान कुल 60 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें राजस्व के 21, बीकानेर विकास प्राधिकरण के 12, पंचायती राज के 9, नगर निगम के 7, उपनिवेशन एवं राजस्थान आवासन मंडल के दो-दो,तथा पुलिस, माध्यमिक शिक्षा, जोधपुर विद्युत निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा आईजीएनपी से जुड़े एक-एक प्रकरण प्राप्त हुए। सभी प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
======
दो दिवसीय नगर थरपणा उछब शुक्रवार से
गढ़ गणेश की होगी आरती, सांस्कृतिक संध्या और कवि सम्मेलन होगा आयोजित
बीकानेर, 16 अप्रैल। बीकानेर नगर स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा बीकानेर पश्चिम विधायक सेवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान् में दो दिवसीय ‘नगर थरपणा उछब’ आयोजित किया जाएगा। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास के नेतृत्व में होने वाले इन कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उछब संयोजक श्री दीपक पारीक ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत शुक्रवार सायं 6 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर स्थित गढ़ गणेश पूजन के साथ होगी। रात्रि 8 बजे से बारहगुवाड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन आयोजित होगा। कवि सम्मेलन में मोनिका गौड़, मनीषा आर्य सोनी, संजय आचार्य वरुण, हरि शंकर आचार्य, आनंद मस्ताना, राजेन्द्र स्वर्णकार और विप्लव व्यास अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन बाबूलाल छंगाणी ‘बमचकरी’ करेंगे। समारोह के दौरान नवदीप बीकानेरी भी प्रस्तुतियां देंगे। सह संयोजिका आशा आचार्य ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार को सायं 5 बजे धरणीधर खेल मैदान में चंदा महोत्सव तथा पतंग वितरण कार्यक्रम होगा। सायं 6 बजे सही जस्सूसर गेट के अंदर दीपदान कार्यक्रम होगा। उछब के प्रचार-प्रसार के लिए विधायक द्वारा रवाना किए गए रथों ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को भागीदारी का न्यौता दिया।
====
नगर स्थापना दिवस पर “नगर थरपणा उत्सव” की तैयारियां शुरू, विधायक जेठानंद व्यास ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी
बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “नगर थरपणा उत्सव” के प्रचार-प्रसार की शुरुआत करते हुए दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया।
विधायक व्यास ने कहा कि बीकानेर का स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है, जिसे पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से विधायक सेवा केंद्र द्वारा इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी रहती है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दो दिवसीय “नगर थरपणा उत्सव” का आयोजन 17 और 18 अप्रैल को किया जाएगा। 17 अप्रैल को कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन से होगी, इसके पश्चात लक्ष्मीनाथ मंदिर में गढ़ गणेश पूजन किया जाएगा। शाम को विभिन्न वार्डों में भव्य सांस्कृतिक संध्या और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
वहीं 18 अप्रैल को धरणीधर मंदिर में चंदा महोत्सव आयोजित होगा तथा जस्सूसर गेट सर्किट के भीतर दीपदान कार्यक्रम रखा जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेंगे।
विधायक व्यास ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन आयोजनों में भाग लेकर बीकानेर के स्थापना दिवस को यादगार बनाएं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव शहर की संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दीपक पारीक, सह संयोजक आशा आचार्य, राजेन्द्र पंवार, किशन चौधरी, चोरूलाल सुथार, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, विशाल गोलछा, प्रेेम गहलोत, धर्मपाल डूडी, प्रदीप उपाध्याय, शिव कुमार पांडिया, रामचन्द्र सोनी, जितेन्द्र बन, ओमप्रकाश कुमावत, अर्जुन कुमावत, संतोष आचार्य, नरेन्द्र नाथ पारीक आदि मौजूद रहे।
====
नोखा में खाद्य मंत्री की मैराथन जनसुनवाई: सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बीकानेर, 15 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को नोखा नगर पालिका सभागार में आयोजित मैराथन जनसुनवाई के दौरान आमजन की पीड़ा सुनी और इनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस जनसुनवाई में नोखा शहर और आसपास के अनेक गांवों के हजारों लोग आए।
जनसुनवाई के दौरान कई लाभार्थियों ने पानी, बिजली, सड़क, आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित नशे के खिलाफ कार्यवाही जैसे प्रकरण रखे। मंत्री श्री गोदारा ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
गोदारा ने कहा कि अधिकारी अतिरिक्त संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रकरण का त्वरित निस्तारण करें, जिससे आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जनता से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से ग्राम पंचायत, तहसील तथा जिला स्तर पर नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही हैं। इन जनसुनवाईयों के माध्यम से लोगों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव हो पा रहा है। दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई जनसुनवाई देर शाम तक चली।
अधीक्षण अभियंता शुक्रवार को लेंगे बैठक, त्रुटियां हुई दूर, एनएफएसए में नाम जुड़ने की राह हुई आसान
खाद्य मंत्री की जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल सप्लाई से जुड़ी अनेक समस्याएं रखी। जिन्हें गंभीरता से लेते हुए श्री गोदारा ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को शुक्रवार को नोखा के सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक लेकर समस्याओं का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान राशन कार्ड में त्रुटियों के कारण लंबे समय से एनएफएसए में नाम जुड़वाने से वंचित लोगों की त्रुटियां हाथोंहाथ दूर की गई, जिससे इनके नाम एनएफएसए में जुड़ने की राह आसान हुई। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में 500 से ज्यादा लोग पहुंचे जिनकी परिवेदना सुनकर निराकरण के निर्देश दिए गए।
======
जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
बीकानेर, 15 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन बुधवार को सीमांत क्षेत्र खाजूवाला के दौरे पर रहे। उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा 14 बीडी में आयोजित रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की।
जिला कलेक्टर ने खाजूवाला उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। पत्रावलियों को बेवजह लंबित नहीं रखने तथा आमजन के कार्यों को अधिक संवेदनशीलता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से सबसे दूर होने के कारण यहां के कार्मिक अधिक गंभीरता रखें। उन्होंने कार्यालय परिसर में पत्रावलियों को व्यवस्थित रखने के लिए निर्देशित किया।
जिला कलेक्टर ने खाजूवाला के उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां के विभिन्न वार्डों का अवलोकन करते हुए ओपीडी और आईपीडी के बारे में जाना। साथ ही यहां चिकित्सकों की नियुक्ति और स्टाफ उपस्थिति, दवाइयां की उपलब्धता, जांचों की स्थिति के बारे में जाना। वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया।
नगर स्थापना दिवस पर “नगर थरपणा उत्सव” की तैयारियां शुरू, विधायक जेठानंद व्यास ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी
बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “नगर थरपणा उत्सव” के प्रचार-प्रसार की शुरुआत करते हुए दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया।
विधायक व्यास ने कहा कि बीकानेर का स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है, जिसे पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से विधायक सेवा केंद्र द्वारा इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी रहती है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दो दिवसीय “नगर थरपणा उत्सव” का आयोजन 17 और 18 अप्रैल को किया जाएगा। 17 अप्रैल को कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन से होगी, इसके पश्चात लक्ष्मीनाथ मंदिर में गढ़ गणेश पूजन किया जाएगा। शाम को विभिन्न वार्डों में भव्य सांस्कृतिक संध्या और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
वहीं 18 अप्रैल को धरणीधर मंदिर में चंदा महोत्सव आयोजित होगा तथा जस्सूसर गेट सर्किट के भीतर दीपदान कार्यक्रम रखा जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेंगे।
विधायक व्यास ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन आयोजनों में भाग लेकर बीकानेर के स्थापना दिवस को यादगार बनाएं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव शहर की संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दीपक पारीक, सह संयोजक आशा आचार्य, राजेन्द्र पंवार, किशन चौधरी, चोरूलाल सुथार, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, विशाल गोलछा, प्रेेम गहलोत, धर्मपाल डूडी, प्रदीप उपाध्याय, शिव कुमार पांडिया, रामचन्द्र सोनी, जितेन्द्र बन, ओमप्रकाश कुमावत, अर्जुन कुमावत, संतोष आचार्य, नरेन्द्र नाथ पारीक आदि मौजूद रहे।
====
नोखा में खाद्य मंत्री की मैराथन जनसुनवाई: सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बीकानेर, 15 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को नोखा नगर पालिका सभागार में आयोजित मैराथन जनसुनवाई के दौरान आमजन की पीड़ा सुनी और इनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस जनसुनवाई में नोखा शहर और आसपास के अनेक गांवों के हजारों लोग आए।जनसुनवाई के दौरान कई लाभार्थियों ने पानी, बिजली, सड़क, आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित नशे के खिलाफ कार्यवाही जैसे प्रकरण रखे। मंत्री श्री गोदारा ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
गोदारा ने कहा कि अधिकारी अतिरिक्त संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रकरण का त्वरित निस्तारण करें, जिससे आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जनता से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से ग्राम पंचायत, तहसील तथा जिला स्तर पर नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही हैं। इन जनसुनवाईयों के माध्यम से लोगों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव हो पा रहा है। दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई जनसुनवाई देर शाम तक चली।
अधीक्षण अभियंता शुक्रवार को लेंगे बैठक, त्रुटियां हुई दूर, एनएफएसए में नाम जुड़ने की राह हुई आसान
खाद्य मंत्री की जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल सप्लाई से जुड़ी अनेक समस्याएं रखी। जिन्हें गंभीरता से लेते हुए श्री गोदारा ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को शुक्रवार को नोखा के सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक लेकर समस्याओं का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान राशन कार्ड में त्रुटियों के कारण लंबे समय से एनएफएसए में नाम जुड़वाने से वंचित लोगों की त्रुटियां हाथोंहाथ दूर की गई, जिससे इनके नाम एनएफएसए में जुड़ने की राह आसान हुई। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में 500 से ज्यादा लोग पहुंचे जिनकी परिवेदना सुनकर निराकरण के निर्देश दिए गए।
======
जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
बीकानेर, 15 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन बुधवार को सीमांत क्षेत्र खाजूवाला के दौरे पर रहे। उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा 14 बीडी में आयोजित रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की।
जिला कलेक्टर ने खाजूवाला उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। पत्रावलियों को बेवजह लंबित नहीं रखने तथा आमजन के कार्यों को अधिक संवेदनशीलता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से सबसे दूर होने के कारण यहां के कार्मिक अधिक गंभीरता रखें। उन्होंने कार्यालय परिसर में पत्रावलियों को व्यवस्थित रखने के लिए निर्देशित किया।
जिला कलेक्टर ने खाजूवाला के उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां के विभिन्न वार्डों का अवलोकन करते हुए ओपीडी और आईपीडी के बारे में जाना। साथ ही यहां चिकित्सकों की नियुक्ति और स्टाफ उपस्थिति, दवाइयां की उपलब्धता, जांचों की स्थिति के बारे में जाना। वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया।
जिला कलेक्टर ने अटल सेवा केंद्र में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। गर्मी और नहरबंदी के दौरान पेयजल व्यवस्था के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि नहर और जलदाय विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय रखें। जिला कलेक्टर ने आईजीएनपी के सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने अंबेडकर राजकीय छात्रावास का अवलोकनभी किया। यहां आवासित बच्चों से बातचीत की। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने बीएसएफ की कोड़ेवाला पोस्ट का अवलोकन भी किया।
मिशन सरहद संवाद के तहत की जनसुनवाई
इस दौरान जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत 14 बीडी में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई की। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क , खाला मरम्मत, हड्डा रोड़ी की जमीन स्वीकृत करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त स्वीकृत करने सहित फार्मर आईडी आदि से जुड़ी 25 समस्याएं रखीं। जिला कलेक्टर ने सभी संबधित अधिकारियों को प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनसुनवाई को सभी अधिकारी गंभीरता से लें। उन्होंने संपर्क पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा भी की। इस दौरान जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, उपखंड अधिकारी श्री पंकज गढ़वाल, तहसीलदार श्रीमती राजकुमारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
