राज्य स्तरीय सब जुनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बीकानेर ने जीते 21 पदक

राज्य स्तरीय सब जुनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बीकानेर ने जीते 21 पदक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 16 अक्टूबर। राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जयपुर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन ने राजस्थान ब्राह्मण महा सभा भवन विद्याधर नगर, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता- 2024 का आयोजन हुआ। जिसमें बीकानेर के 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिसमें 7 स्वर्ण पदक 6 रजत पदक 8 कांस्य पदक सहित 21 पदक बीकानेर के नाम रहे। स्वर्ण पदक विजेता राघव सांगवा, देवकीनंदन, खुश स्वामी, दिव्यांशी, कृतिका,फिया,यश बुरानिया, रजत पदक विजेता विराज, राकेश, देवांश, ख्तीजा, शोर्य, काम्या तंवर रहे कांस्य पदक विजेता जतिन, भवित्य, गौरांशी पूजा, प्रथम सिंह, दीपांशु, पार्थ सारण ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।

pop ronak

जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता है वह आगामी नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 में भाग लेंगे। बीकानेर जिला ताइक्वांडो ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राकेश हर्ष उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ एवं सचिव राजेन्द्र बुडानिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *