खाजूवाला में लाइव फाइट आयोजित होगा

खाजूवाला में लाइव फाइट आयोजित होगा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 16 अक्टूबर । सीडब्लूई फाइट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जीनोवा सोलर की ओर से बीकानेर के खाजूवाला तहसील में 9 नवम्बर को लाइव फाइट का आयोजन किया जा रहा है। दूसरी बार होने वाले इस आयोजन में डब्लू डब्लू ई रेस्लर दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली और सिने अभिनेता गुलशन ग्रोवर बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पत्रकारों को जानकारी देते हुए जीनोवा सोलर के राजस्थान सेल्स हेड युनुस खान ने बताया कि कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम सिंगर हरजीत हरमन व अजय हुड्डा भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेेंगे। जो लाइव फाइट के बाद अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे। इस मौके पर सीडब्लूई के पन्द्रह फाइटर लाइव फाइट करेंगे। इस दौरान जीनोवा सोलर उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस प्रकार का इवेन्ट 2021 में किया जा चुका है। उस आयोजन में भी द ग्रेट खली बतौर अतिथि मौजूद रहे थे।

pop ronak

पोस्टर का किया विमोचन
खाजूवाला में होने वाले इस दूसरे आयोजन के पोस्टर का विमोचन जीनोवा सोलर के राजस्थान सेल्स हेड युनुस खान के साथ शौकत अली,रफीक खान,प्रभू सैन,ओम सियाग,विनय हर्ष,सुरेन्द्र गोदारा,रवि सियाग,राधेश्याम भांभू,विकास चौधरी, सांवतराम कूकणा आदि ने किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका तीसरा संस्करण बीकानेर शहर में आयोजित करवाया जाएगा।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *