विदेश में भी जन्म दिवस जैन संस्कार विधि से मनाया

विदेश में भी जन्म दिवस जैन संस्कार विधि से मनाया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

गंगाशहर,19 अक्टूबर।सिंगापुर प्रवासी मास्टर पृथ्वीराज सुराणा और जितेन्द्र सुराणा का जन्मदिवस संस्कार का मांगलिक आयोजन जैन संस्कार विधि से मांगलिक मंत्रोचार एवं आध्यात्मिक भजनों के संगान के साथ जैन संस्कारक पवन छाजेड़ और देवेन्द्र डागा ने ऑनलाइन ज़ूम एप्पलीकेशन के माध्यम से सम्पन्न करवाया। तेयुप सहमंत्री ऋषभ लालाणी सहयोगी के रुप में जुड़े।
इस दौरान जैन संस्कार विधि से सम्बंधित जानकारी को भी साझा किया गया। जैन संस्कारक पवन छाजेड़ ने पिता-पुत्र की जोड़ी जितेन्द्र-पृथ्वीराज सुराणा को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की और एक वर्ष के लिए भाव अनुसार त्याग प्रत्याख्यान के प्रेरित किया। मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इससे पूर्व तेयुप गंगाशहर के सोशल मिडिया में जैन संस्कार विधि के कार्यक्रमों को देखकर शशि सुराणा ने तेयुप गंगाशहर के देवेन्द्र डागा से सम्पर्क किया व जैन संस्कार विधि से कार्यक्रम करवाने का निवेदन किया और भविष्य में भी जैन संस्कार विधि को जन-जन की विधि बनाने का सार्थक संकल्प लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *