जैन संस्कार विधि से जन्मदिवस आयोजित

जैन संस्कार विधि से जन्मदिवस आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 1 फ़रवरी। गंगाशहर निवासी पुखराज-डॉ नीता सेठिया के सुपुत्र देवांश सेठिया का जन्मदिवस जैन संस्कार विधि द्वारा दोपहर 3.35 बजे संपन्न करवाया गया। जैन संस्कारक विनीत बोथरा और देवेन्द्र डागा ने सम्पूर्ण कार्यक्रम को विधिवत मंत्रोच्चार के द्वारा जैन संस्कार विधि से सम्पन्न करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन संस्कारक देवेन्द्र डागा ने देवांश सेठिया के लिए मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर मंगल भावना यंत्र प्रदान किया। जैन संस्कारकों ने सेठिया परिवार के प्रति आभार ज्ञापित किया, जिन्होंने जैन संस्कार विधि से जन्मोत्सव का कार्यक्रम करवाया और यह उम्मीद जताई कि आगे भी जैन संस्कार विधि को जन-जन की विधि बनाई जाए ऐसा प्रयास हम सबको मिलकर करना है।

pop ronak

इस अवसर पर तेरापंथी सभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हुनमान मल सेठिया आदि पारिवारिक जनों की शानदार उपस्थिति रही। सेठिया ने कहा कि जैन संस्कार विधि द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से पूरा परिवार अति प्रसन्न है और तेरापंथ युवक परिषद्, गंगाशहर को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया। मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम परिसम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *