बीजेपी बीछवाल मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

बीजेपी बीछवाल मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

 

बीकानेर, 10 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक विस्तार के तहत बीछवाल मंडल की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बीछवाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुम्हार ने अपनी टीम के नामों का ऐलान किया है। इस नई कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न वर्गों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला मीडिया संयोजक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और विभिन्न संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुम्हार ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम आगामी राजनीतिक चुनौतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करेगी।

pop ronak

बीछवाल मंडल कार्यकारिणी

जिला मीडिया संयोजक ने बताया उपाध्यक्ष पवन रामावत, मोहन सिंह चौहान, रामलक्षमण गोदारा, पुष्पा मेघवाल, सुमेर सिंह भाटी, हड़मानराम नाई, महामंत्री मदन सिंह मेहरासर, जितेंद्र ढाल, मंत्री बजरंग सांखला, गोपी सिंह राजपुरोहित, मलकीत सिंह रायसिख, सुमन नायक, जसोदा मेघवाल, सुमन कंवर राठौड़, कोषाध्यक्ष मनदीप सिंह सोढ़ी, सह कोषाध्यक्ष, जंजीर सिंह राठौड़, मीडिया संयोजक सज्जन सिंह खिची, सहसंयोजक धापू सियाग, मीडिया संयोजक मूलाराम नाई, सहसंयोजक अजय व्यास, आईटी संयोजक मुस्कान नायक, सह संयोजक लालचंद घिंटला, सोशल मीडिया संयोजक गणेश प्रजापत, सह संयोजक अर्जुन बंजारा, प्रवक्ता भेरू सिंह सिसोदिया, छोटूराम नाई, छैलू सिंह के साथ मंडल कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की गई है।

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया जा रहा है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से सक्रिय होकर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की कमान संभालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *