BJP IT-सेल हेड मालवीय पर यौन शोषण का आरोप

BJP IT-सेल हेड मालवीय पर यौन शोषण का आरोप
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • RSS सदस्य का आरोप – भाजपा IT सेल के हेड अमित मालवीय करते हैं महिलाओं का शोषण, 5 स्टार होटलों में लड़कियां बुलाते हैं
  • कांग्रेस बोली-5 स्टार होटलों में करते हैं उत्पीड़न
  • भाजपा नेता का 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस

नयी दिल्ली , 10 जून। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के सदस्य ने शांतनु सिन्हा ने आरोप लगाया है क बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय महिलाओं का शोषण करते हैं। वो 5 स्टार होटलों में लड़कियों को बुलाते हैं। बता दें के संघ के किसी सदस्य की ओऱ से बीजेपी नेता पर ये आरोप ऐसे समय में लगाया जब एक दिन पहले ही बीजेपी और नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का शपथ समारोह संपन्न हुआ है। बता दें कि शांतनु सिन्हा बीजेपी के सीनियर लीडर राहुल सिन्हा के चचेरे भाई हैं। उन्होंने इस बाबत सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। लिखा है, अमित मालवीय ने न केवल फाइव स्टार होटलों में बल्कि कोलकाता में बीजेपी ऑफिस के अंदर भी महिलाओं का यौन शोषण किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl


सुप्रिया श्रीनेत ने उठाया मामला
इधर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस बाबत कहा, "बीजेपी नेता राहुल सिन्हा के रिश्तेदार आरएसएस सदस्य शांतनु सिन्हा ने कहा है कि बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय घृणित गतिविधियों में लिप्त हैं। वे महिलाओं के यौन शोषण में लिप्त हैं। न केवल 5 सितारा होटलों में बल्कि पश्चिम बंगाल के बीजेपी कार्यालयों में भी। हम बीजेपी से केवल यही चाहते हैं कि महिलाओं को न्याय मिले।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कांग्रेस ने की ये मांग

सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा, वास्तविकता यह है कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के 24 घंटे से भी कम समय में बीजेपी के एक बहुत ही प्रमुख पदाधिकारी, इसके आईटी सेल के प्रमुख के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आज हम अमित मालवीय को उनके पद से तत्काल हटाने की मांग करते हैं। यह एक बहुत ही प्रभावशाली पद है। यह शक्तिशाली पद है और कोई स्वतंत्र जांच नहीं हो सकती। कोई स्वतंत्र जांच नहीं हो सकती। जब तक उन्हें उनके पद से नहीं हटाया जाता, तब तक न्याय नहीं हो सकता।"

सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- अपराधियों को भाजपा नेताओं का संरक्षण

सुप्रिया ने आगे कहा- अगर आपको आईआईटी-बीएचयू गैंगरेप याद हो और इसमें शामिल तीन लोग - सक्षम पटेल, कुणाल पांडेर और आनंद चौहान, सभी पीएम मोदी सहित भाजपा के बड़े नेताओं के बेहद करीबी हैं।

यह एक पैटर्न है, चाहे वह कुलदीप सिंह सेंगर हो, चिन्मयानंद हो, बृजभूषण हो या अंकिता भंडारी के हत्यारे हों, वे सभी नरेंद्र मोदी द्वारा संरक्षित भाजपा नेता हैं।

सुप्रिया बोलीं- मोदी इस बार मिली हार से कुछ सीखेंगे

कांग्रेस नेता ने आगे कहा- हम केवल यही उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री 63 सीटों पर मिली हार से कुछ सबक सीखेंगे। वे विनम्रता सीखेंगे और वे सीखेंगे कि वे लगातार उन लोगों के साथ खड़े नहीं हो सकते जो महिलाओं का शोषण करते हैं।

हमें उम्मीद है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की नई मंत्री महिलाओं की दुर्दशा को देखकर मूकदर्शक नहीं बनेंगी। हमें उम्मीद है कि NCW अपनी आवाज, विवेक और नैतिकता को पहचानेगी और इस मामले का स्वतः संज्ञान लेगी। न्याय तभी हो सकता है जब इस आदमी को उसके अधिकार से हटा दिया जाए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *