जनसंघ क्व समय से सक्रीय रहे भाजपा नेता का निधन

जनसंघ क्व समय से सक्रीय रहे भाजपा नेता का निधन
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 6 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी को बीकानेर में स्थापित करने वाले नेता रिखबदास बोड़ा का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बोड़ा का अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी सेंटर पर इलाज चल रहा था। पहले भी कई बार बीमार हुए और ठीक हो गए, लेकिन इस बार उन्होंने अंतिम सांस ली।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में एक रिखबदास बोड़ा जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े थे। जनसंघ का भाजपा में विलय हुआ, इसके बाद वो भाजपा में सक्रिय रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के साथ काम कर चुके रिखबदास बोड़ा राजनीति के साथ ही व्यापारियों के संगठन में भी सक्रिय रहे। उन्होंने बीकानेर के व्यापार मंडल में भी सक्रिय रहे, खासकर फड़ बाजार के व्यापारियों के लिए संघर्ष किया।

pop ronak

भैरोसिंह शेखावत जब भी बीकानेर आते, तब बोड़ा से अवश्य मिलते थे। बोड़ा ने अपने व्यक्तिगत काम कभी राजनीति का उपयोग नहीं किया। भाजपा नेता रहे हरिशंकर भाभड़ा के भी बोड़ा नजदीकी रहे। वैचारिक रूप से हमेशा कांग्रेस विरोधी रहे बोड़ा ने भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए भरसक प्रयास किया। अंतिम समय में उनके पुत्र रामेश्वर बोड़ा और योगेश बोड़ा उनके पास रहे। उनका अंतिम संस्कार बीकानेर में ही पैतृक श्मसान घाट पर होगा।

बोड़ा के निधन पर बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास कुछ दिन पहले ही अस्पताल में उनका हालचाल पूछने गए थे। तब बोड़ा वेंटिलेटर पर थे।

वरिष्ठ भाजपा नेता रिखबदास बोड़ा के निधन पर भाजपा नेताओ में शोक की लहर, पार्टी का झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि।
बीकानेर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता रिखबदास बोड़ा का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया बोड़ा के निधन के बाद बीकानेर भाजपा में शोक की लहर बीकानेर भाजपा नेताओ ने भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य के साथ आज बोड़ा के निवास पर पहुंचकर बोड़ा को भाजपा का झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य में कहा रिखबदास  बोड़ा भाजपा के संस्थापक सदस्य थे बोड़ा ने अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी के साथ काम किया भाजपा नामक पौधे को वटवृक्ष बनाने के बोड़ा का योगदान सदैव याद किया जाएगा बोड़ा भाजपाइयों के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे और उनके आदर्शो को हमेशा पार्टी कार्यकर्ता याद करेगा आचार्य ने कहा वरिष्ठ भाजपा नेताओं में एक रिखबदास बोड़ा जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े थे पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के नजदीक बोड़ा ने शेखावत के साथ पार्टी का काम किया है रिखबदास बोड़ा राजनीति के साथ ही व्यापारियों के संगठन में भी सक्रिय रहे उन्होंने बीकानेर के व्यापार मंडल में भी सक्रिय रहते हुए व्यापारियों के लिए सदैव संघर्ष किया। भाजपा नेता मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, हनुमान सिंह चावड़ा, मनीष सोनी, महेश व्यास, सांगीलाल गहलोत, चंद्र मोहन जोशी, लक्ष्मण मोदी, रामकुमार व्यास ने बोड़ा के निवास स्थान पर जाकर बोड़ा को श्रद्धांजलि दी।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *