छात्रा से गैंगरेप के दोनों आरोपी गिरफ्तार; गुजरात के गांधीनगर तक पहुंची पुलिस, चलती कार में की थी दरिंदगी

पड़ोसी युवक ने 17-वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म,
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 15 जनवरी । बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने वाले दो दरिंदों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी वकील (23) वारदात के बाद फरार होकर गुजरात के गांधीनगर छिप गया था, जिसे पुलिस टीम ने वहां से दबोचा। वहीं, दूसरे आरोपी हंसराज (28) को बीकानेर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर वृत्ताधिकारी (CO) हिमांशु शर्मा ने बताया कि यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना 6 जनवरी की है। छात्रा जब स्कूल जा रही थी, तभी आरोपियों ने पूर्व परिचित होने के नाते उसे लिफ्ट के बहाने कार में बैठा लिया। अपहरण के बाद करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी चलती कार में छात्रा को सड़क पर घुमाते रहे और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पड़ोसी गांव के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने कार को रुकवाया, जिस पर आरोपी छात्रा और कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।

pop ronak
BC opening

धमकी के डर से 4 दिन चुप रही पीड़िता
आरोपियों ने छात्रा को डराया था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। इसी खौफ के कारण पीड़िता चार दिनों तक घर पर चुप रही। परिजनों ने जब छात्रा के व्यवहार में बदलाव देखा और बार-बार पूछताछ की, तब जाकर उसने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद 11 जनवरी को नापासर थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कीं।

न्यायालय में पेशी और साक्ष्य संकलन जारी
हिमांशु शर्मा के अनुसार, मुख्य आरोपी वकील पुत्र हड़मान जांगू और हंसराज पुत्र छगनाराम को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों की कस्टडी (पीसी रिमांड) लेने का प्रयास कर रही है ताकि वारदात में प्रयुक्त कार को जब्त करने के साथ-साथ घटनास्थल के पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस का लक्ष्य है कि मामले में जल्द से जल्द चालान पेश कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *