मुरलीधर व्यास नगर में जुटेगा ‘हिंदू सम्मेलन’; संत श्री रामेश्वरानंद जी महाराज का मिलेगा सानिध्य

मुरलीधर व्यास नगर में जुटेगा 'हिंदू सम्मेलन'; संत श्री रामेश्वरानंद जी महाराज का मिलेगा सानिध्य
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 15 जनवरी । बीकानेर महानगर में आगामी हिंदू सम्मेलन के भव्य आयोजन को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में बजरंग नगर स्थित भूतनाथ बस्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की तैयारियों और दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह बैठक दुर्गा शंकर हर्ष, लक्ष्मीनारायण और रामकिशन सुथार के सानिध्य में संपन्न हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 जनवरी को दोपहर 11:00 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर पार्क, मुरलीधर व्यास नगर में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए नृसिंह दास भाटी को ‘संयोजक’ मनोनीत किया गया है। वहीं, हनुमान दास, ओम रामावत और भरत कुमार ठोलिया को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

pop ronak
BC opening

संतों का पावन सानिध्य और जनसंपर्क अभियान
इस धार्मिक समागम में राष्ट्रसंत परम् पूज्य दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराजश्री (अधिष्ठाता पीठाधीश्वर, ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम, सागर) तथा योगी ओमनाथ जी महाराज (केदारनाथ गुफा) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। सम्मेलन को लेकर बस्ती के निवासियों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही धर्म जागरण के उद्देश्य से प्रभात फेरियों का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न दायित्वों का बंटवारा किया गया है, जिसमें शिवकुमार व्यास, बृजमोहन सारस्वत, संजय सिंह, कमल, प्रवीण ठाकुर, मुकेश ओझा, सुधा आचार्य और बद्री रंगा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *