ब्रह्माकुमारियों ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को बांधा रक्षासूत्र

ब्रह्माकुमारियों ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को बांधा रक्षासूत्र
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 27 अगस्त । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र सार्दुलगंज की प्रभारी बी.के. कमल के नेतृत्व में बहनों ने गुरुवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के भाल पर कुमकुम-अक्षत का तिलक कर कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और ईश्वरीय सौगात प्रदान की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व जिला कलेक्टर को बांधी राखी

pop ronak

बी.के. कमल के नेतृत्व में बहनों के दल ने केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, IAS शिवानी, उपखंड अधिकारी महिमा कशाना तथा अतिरिक्त कलेक्टर रीना के रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही संस्थान में नियमित राजयोग का अभ्यास करने वाले भाई-बहनों को भी राखी बांधी गई।

रक्षाबंधन का मुख्य पर्व शुक्रवार को

केंद्र प्रभारी बी.के. कमल ने बताया कि सार्दुलगंज केंद्र में रक्षाबंधन का मुख्य पर्व शुक्रवार को आयोजित होगा। इसका समय सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक तथा सायं 5:30 बजे से 8:30 बजे तक रहेगा।

अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि रक्षासूत्र केवल कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, बल्कि आत्मिक मर्यादाओं, पवित्रता, सद्भाव और श्रेष्ठ संकल्पों का प्रतीक है। वर्तमान समय में विचारों और संस्कारों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है, जो ईश्वरीय स्मृति और राजयोग के अभ्यास से ही संभव है।

खाओसा