ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, हादसे में 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, हादसे में एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

भिड़न्त में बस के चालक की तरफ का हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 25 नवम्बर। राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर दुलमेरां गांव के समीप बुधवार रात को यात्रियों से भरी बस व ट्रक में भिड़न्त हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई तथा 20 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई है। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लूणकरनसर थानाधिकारी अमित कुमार स्वामी ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद से यात्रियों का दल बस में सवार होकर पंजाब के अमृतसर की तरफ जा रहा था। इस दौरान बुधवार रात करीब 12.30 बजे धीरेरां व दुलमेरां गांव के बीच तेज गति से जा रही बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बस में करीब 40 महिला व पुरूष समेत बच्चे सवार थे। ट्रक व बस की भिड़न्त में 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से लूणकरनसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाया गया। इसके अलावा गंभीर घायल लोगों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में गंभीर घायल अहमदाबाद के इशनपुर चौकड़ी निवासी नरसीभाई (51) पटेल की मौत हो गई। बस में सवार लोग अहमदाबाद के वटवा, मणिनगर, अहम नरोड़ा, बारेसा, अमरामवादी, गोडासर, इशरपुर समेत कई इलाकों के निवासी बताए है।

बस का आगे का हिस्सा चकनाचूर

बस व ट्रक की भिड़न्त में बस के चालक की तरफ का हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना की गई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *