कहीं वोटर तो कहीं पोलिंग एजेंट मौत , हड़कंप मचा कर रख दिया।

कहीं कतार में खड़े वोटर की, तो कहीं पोलिंग एजेंट की, चलते मतदान के बीच आई मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चलती वोटिंग के बीच आई मौत, कहीं वोटर को तो कहीं पोलिंग एजेंट को आया हार्ट अटैक
Rajasthan Assembly Election 2023 : कहीं कतार में खड़े वोटर की, तो कहीं पोलिंग एजेंट की, चलते मतदान के बीच आई मौत। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दिवस के दिन दो जगहों से बुरी खबर आई। दोनों ही घटनाएं चलते मतदान के दौरान हुई, जिसने संबंधित मतदान केंद्र पर हड़कंप मचा कर रख दिया। एक जगह जहां मतदान केंद्र पहुंचे बुज़ुर्ग वोटर की अचानक से तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हुई, तो वहीं एक जगह पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कतार में लगे हुए बेसुध, फिर मौत

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

झालावाड़ के खानपुर स्थित एक मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे एक 70 वर्षीय बुज़ुर्ग की अचानक से तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बकानी क्षेत्र के मोल्क्या कलां गांव में कन्हैयालाल नाम के एक बुज़ुर्ग कतार में लगकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे थे। इसी दौरान कतार में खड़े-खड़े ही वे बेसुध हो गए और गश खाकर ज़मीन में गिर पड़े।

मतदान केंद्र पर पहुंचे अन्य वोटर्स और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कन्हैयालाल को सम्भाला और उन्हें नज़दीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बुज़ुर्ग वोटर को हार्ट अटैक आया था। हालांकि इस घटना के बीच मतदान केंद्र पर वोटिंग का काम लगातार जारी रहा।

पोलिंग एजेंट को हार्ट अटैक, मौत

पाली के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक पोलिंग एजेंट की हृदय गति रुकने से मौत होने की घटना ने भी सभी को स्तब्ध कर दिया। दर्दनाक वाक्या मनिहारी गांव के एक बूथ का बताया जा रहा है। मृतक पोलिंग एजेंट की पहचान 65 वर्षीय शांतिलाल राजपुरोहित के तौर पर बताई जा रही है। बताया ये भी गया है कि शांतिलाल भाजपा प्रत्याशी के एजेंट के तौर पर तैनात था। लेकिन आज सुबह अचानक से हार्ट अटैक आया जिनकी बाद में मौत की पुष्टि हुई। इस घटना के दौरान कुछ देर के लिए मतदान ज़रूर रुका था। शव को पाली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *