सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, 13 जुलाई को आएंगे नतीजे

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, 13 जुलाई को आएंगे नतीजे
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

नयी दिल्ली , 10 जुलाई। भारत में 7 राज्यों के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव आयोजित किए गए हैं। इनमें चार पश्चिम बंगाल में और तीन हिमाचल प्रदेश सीट पर कराए जा रहे हैं। उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें भाजपा बहुमत से पीछे रह गई और विपक्ष मजबूत दिखा। भाजपा ने इसबार 240 सीटें जीतीं और भारत गठबंधन ने 232 सीटें हासिल कीं। कांग्रेस को कुल 99 सीटों पर कब्जा जमाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इन सात राज्यों में हो रहे उपचुनाव
भारत के इन 7 राज्यों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इनमें पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर, हिमाचल प्रदेश की तीन, उत्तराखंड की दो के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु की एक-एक सीटों पर उपचुनाव होने निर्धारित किए गए हैं। खास बात ये है कि इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ ही कई दिग्गजों के साथ कुछ नए चेहरों ने भी दांव लगाए हैं।

pop ronak

हिमाचल में निष्कासन से बच गई थी सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार निष्कासन के प्रयासों से बच गई थी और लोकसभा चुनाव के साथ हुए छह विधानसभा सीटों में से चार पर उपचुनाव जीत गई। राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर दी थी।

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनावों में 42 सीटों में से 29 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। वर्ष 2019 में टीएमसी को 21 सीट मिली थी और। भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ा थी।

14 जून को जारी हुआ था उपचुनाव का नोटिफिकेशन
उप चुनाव को लेकर 14 जून को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। 21 जून तक नामांकन दाखिल किए गए थे। मतदान 10 जुलाई को हो रहा है। 13 जुलाई को मतों की गिनती की जानी है। चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव की प्रक्रिया 15 जुलाई से पहले पूरी होनी है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *