मदर्स डे पर बच्चों ने मां के चरण धोए

मदर्स डे पर बच्चों ने मां के चरण धोए
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 11 मई। सुपर किड्स प्रीस्कूल में मदर्स डे का आयोजन धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम स्कूल डायरेक्टर श्रीमती सुप्रिया राखेचा ने सभी माताओं व बच्चों का स्वागत व अभिनंदन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उपस्थित माताओं के उनके बच्चों ने गंगाजल से चरण धोए तथा उन्हें नमन करके उनसे आशीर्वाद लिया। सभी माताएं अपने बच्चों के द्वारा किए गए इस स्वागत से भाव विभोर हो गई। तत्पश्चात नन्हे कलाकारों ने अपने नन्हें हाथों से बने हुए कार्ड मां को गिफ्ट दिए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती किरण मारू ने बताया कि बच्चों ने अपनी मीठी-मीठी बोली से मां के लिए कविता का पाठ किया तथा ग्रुप डांस करके मां की महिमा को उजागर किया। माताओं ने अपने अनुभव सबके साथ साझा किए।

इस अवसर पर शाला प्रांगण में डुएट डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान हृदयांशी कनक प्रभा सेठिया , द्वितीय स्थान पूर्वित कुंती लुणावत एवं तृतीय स्थान अदिति रिंकू सोनी ने प्राप्त किया। बेस्ट कॉस्टयूम मनोरंजन गेम्स में विजेताओं को हेण्डमेड क्राउन व पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए पौधे देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री अंजना बोथरा ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *