चिंकारा शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों का केन्द्रीय विद्यालय रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2025 में शानदार प्रदर्शन

वर्णिका तिवारी ने जीता गोल्ड, वर्षा सैनी और आयुष कपूरवान को मिला सिल्वर मेडल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • वर्णिका तिवारी ने जीता गोल्ड, वर्षा सैनी और आयुष कपूरवान को मिला सिल्वर मेडल

चूरू, 27 अप्रैल । जयपुर में 4 से 26 अप्रैल तक आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन की रीजनल स्पोर्ट्स मीट – 2025 में चिंकारा शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए हैं। इस प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों की चूरू वापसी पर चिंकारा शूटिंग रेंज में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब सभी पदक विजेताओं ने अपनी सफलता का श्रेय कोच एवं रेंज संचालक कर्णवीर सिंह को देते हुए उन्हें अपने पदक पहनाए। चिंकारा शूटिंग रेंज के संचालक कर्णवीर सिंह ने बताया कि वर्णिका तिवारी ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयुष कपरूवान को 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक प्राप्त हुआ। रेंज की हीं वर्षा सैनी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीतकर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया। इसके अलावा हार्दिका रणवां और निश्चय राठौड़ ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल में दमदार प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त किया तथा अपने खेल से सभी को प्रभावित किया।कोच कर्णवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे भी मेहनत कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *