65 क्विंटल वजनी, 45 लाख कीमत… लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में लगा चिनूक हेलिकॉप्‍टर हुआ चोरी

65 क्विंटल वजनी, 45 लाख कीमत का चिनूक हेलिकॉप्‍टर हुआ चोरी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

  • नगर निगम पर भी उठ रहे हैं सवाल

लखनऊ , 18 मई। वृंदावन योजना में 10 फरवरी, 2020 को आयोजित हुए डिफेंस एक्सपो में डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) में बना एक लड़ाकू हेलिकॉप्टर (चिनूक) डिस्प्ले किया गया था। यह हेलिकॉप्टर गायब हो गया है। हेलिकॉप्टर कहां ‘उड़’ गया? इसका जवाब नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के पास नहीं हैं। साल 2020 में डिफेंस एक्सपो के दौरान DRDO ने स्क्रैप से बना चिनूक हेलिकॉप्टर का हू-ब-हू मॉडल एंट्री गेट के पास डिस्प्ले किया था। एक्सपो में पहुंचने वाले लोगों ने हेलिकॉप्टर के इस मॉडल के साथ सेल्फियां भी ली थीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एक्सपो खत्म होने के बाद भी हेलिकॉप्टर लोहे के मजबूत प्लैटफॉर्म पर यहां खड़ा रहा। इसकी देखभाल की जिम्मेदारी नगर निगम के पास थी। फरवरी 2023 में आयोजित जी-20 समिट के कार्यक्रम इस मैदान पर होने की बात आई तो निगम ने हेलिकॉप्टर का पिलर कमजोर होने और इलाके में VIP मूवमेंट का हवाला देते हुए इसे हटा लिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर का क्या हुआ किसी को पता नहीं। हेलिकॉप्टर गायब होने की लिखित शिकायत अप्रैल 2023 में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी से की गई।

pop ronak

ऐसा कोई भी हेलिकॉप्टर कार्यशाला में नहीं आया: RR चीफ मनोज प्रभात
शिकायत के बाद कल्याण ने लखनऊ नगर निगम के अफसरों से पूछा कि हेलिकॉप्टर कहां गया? उस वक्त नगर निगम जोन-8 के जोनल सेनेटरी अफसर राजेश झा ने लिखित जवाब दिया कि हेलिकॉप्टर गोमती नगर स्थित निगम के रबिश एंड रिमूवेबल (RR) कार्यशाला में मरम्मत के लिए भेजा गया है। हालांकि मौजूदा RR चीफ मनोज प्रभात का कहना है कि ऐसा कोई भी हेलिकॉप्टर कार्यशाला में नहीं आया न ही पूर्व में इसकी कोई एंट्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *