केन्द्रीय कारागृह में क्रिसमस डे पर्व मनाया

केन्द्रीय कारागृह में क्रिसमस डे पर्व मनाया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

सोफिया स्कूल के बच्चों ने दिया भाईचारे व सद्भाव से रहने का संदेश, कैदियों को किया कंबल वितरण

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 19 दिसंबर। सोफिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के 70 विद्यार्थियों द्वारा केन्द्रीय कारागृह में क्रिसमस डे का पर्व मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा केन्द्रीय कारागृह के मनोरंजन कक्ष में रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई तथा सभी कैदियों को आपसी भाईचारे और सद्भाव से रहने का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रिंसिपल सिस्टर मेबल द्वारा कारागृह के कैदियों को विद्यार्थियों द्वारा लाए गए 500 कम्बल का वितरण किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महिला बंदी सुधार गृह में महिला बंदियों एवं बच्चों के लिए कंबल व वस्त्र का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिस्टर जोयस, सिस्टर दिव्या, राजश्री जैन, जतिन्द्र मेहता तथा केन्द्रीय कारागृह बीकानेर के अधीक्षक आर. अनन्तेश्वर, कारापाल रामनिवास, कारापाल राजेश योगी, कार्यवाहक महामुख्य प्रहरी विजयपाल उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *