श्रीरामसर में मां करणी जी के 639वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य परिक्रमा

श्रीरामसर में मां करणी जी के 639वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य परिक्रमा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • गूंजे जयकारे, संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों ने की शिरकत

श्रीरामसर, 19 अक्टूबर। श्रीरामसर में मां करणी जी के 639वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर करणी माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न हुई, जिसके पश्चात मंदिर परिसर से श्रीरामसर गांव की भव्य परिक्रमा निकाली गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुरलीधर पंवार के नेतृत्व में आयोजित इस परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ‘मां करणी जी’ के जयकारों से पूरा ग्रामीण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेता दीपक पारीक, संतोषनंदजी महाराज, मानवेंद्रजी व्यास, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, रामजी व्यास, पार्षद गौरीशंकरजी गहलोत, कन्हैयालालजी भाटी, भाजपा नेता निर्मल गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। परिक्रमा के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

pop ronak
खाओसा