नेशनल स्कूल गेम्स में रजत पदक से शहर गौरवान्वित

नेशनल स्कूल गेम्स में रजत पदक से शहर गौरवान्वित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 बीकानेर , 26 अक्टूबर। श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर की छात्रा सुहानी बाँठिया ने नेशनल स्कूल गेम्स 2024-25 फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 68 वीं अंडर-19 आयु वर्ग छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में देशभर से आई टीमों को कड़ी टक्कर देते हुए फ़ाइनल तक पहुँचकर रजत पदक हासिल करते हुए परिवार, स्कूल, समाज एवं राज्य का नाम देश में रोशन किया।
शाला परिवार की ओर से इस उपलब्धि के अवसर पर अध्यक्ष विजय कुमार कोचर ने गर्व करते हुए बधाई दी और कहा कि यह जीत कुछ महीनों की तैयारी न होकर अपितु समझ पकड़ने के साथ ही जीवन को एक लक्ष्य के रूप में साधते हुए यहाँ तक का सफर तय किया है जो कि एक पड़ाव है, अनवरत प्रयास जीवन की हर जीत के लक्ष्य तक पहुँचाकर रहता है।
सचिव सीए माणक कोचर ने कहा कि किसी एक क्षेत्र में सफल होना उतना मायने नहीं रखता है जितना बहुमुखी रूप से तालमेल बनाकर अपनी सफलता को बनाए रखना। परिवार, शिक्षा और खेल में इसी तालमेल से सुहानी ने यह सफलता अर्जित की है जो मिल का पत्थर साबित होगी।
सीईओ सीमा जैन तथा प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धा में रजत पदक प्राप्त करने की हार्दिक बधाई देते हुए सुहानी को खेल क्षेत्र में और अधिक ऊँचाइयाँ छूने तथा शाला परिवार का नाम विश्व पटल पर अंकित कर पाने को पूर्ण सहयोग देने के साथ ही अग्रिम शुभकामनाएँ दी।
अपनी इस जीत का श्रेय सुहानी अपने माता-पिता, शाला परिवार व कोच को देते हुए अपना अगला लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतकर सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का विश्वास जताया। इस संदर्भ में सुहानी ने अपनी सफलता सूत्र की समय-सारणी अपने सहपाठियों के साथ सांझा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *