जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन

जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

राजराजेश्वरी नगर, 23 अक्टूबर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में किया गया। सामूहिक नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला की शुरूआत हुई । विजय गीत का संगान तेयुप के अध्यक्ष विकास छाजेड़ ने किया । श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथ सभा राजराजेश्वरी नगर के अध्यक्ष राकेश छाजेड़ द्वारा किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्कारक दिनेश मरोठी एवं डॉ आलोक छाजेड़ ने दीपावली एवं बही खाता पूजन जैन संस्कार विधि से मनाने हेतु आवश्यक सामग्री की जानकारी दी एवं विभिन्न मंगल मंत्रोचार को कब ओर कैसे उच्चारण करें। इसका प्रारूप विश्लेषित करते हुए कार्यशाला सम्पादित करवाई। तेयुप अध्यक्ष बिकास छाजेड़ ने सभी का स्वागत किया एवं दीपावली की अग्रिम बधाई शुभकामनाए सम्प्रेषित करते हुए सभी से जैन संस्कार विधि से दीपावली मनाने का आवाह्न किया। कार्यशाला का समापन्न संस्कारक दिनेश मरोठी द्वारा मंगलपाठ से हुआ।

pop ronak
BC opening

इस अवसर पर तेरापंथ सभा राजराजेश्वरी नगर के अध्यक्ष राकेश छाजेड़, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती सुमन पटावरी, तेयुप उपाध्यक्ष प्रथम नरेश बांठिया, उपाध्यक्ष द्वितीय धर्मेश नाहर, निवर्तमान अध्यक्ष विकास छाजेड़, कोषाध्यक्ष गौतम नाहटा, सह मंत्री सरल पटावरी, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ दूगड़, विपुल पितलिया एवं श्रावक-श्राविका समाज की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन सह मंत्री सरल पटावरी ने एवं आभार ज्ञापन जैन संस्कार विधि प्रभारी गौतम नाहटा ने किया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *