कांग्रेस नेता हत्याकांड का खुलासा, मुंगेर से गिरफ्तार हुए हमलावर किराएदार, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मुंगेर से गिरफ्तार हुए हमलावर किराएदार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

मुंगेर/लुधियाना, 3 अप्रैल । पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस नेता परमेंद्र तिवारी की कुल्हाड़ी से काटकर की गई नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो मुख्य आरोपियों को पंजाब पुलिस की विशेष टीम ने बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मृतक नेता के घर में ही किराएदार के तौर पर रह रहे थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

STF के साथ जमालपुर में हुई छापेमारी
लुधियाना ईस्ट के एसीपी सुमित सूद के नेतृत्व में आई विशेष टीम ने गुरुवार को मुंगेर पुलिस और एसटीएफ (STF) के सहयोग से जमालपुर के सदर बाजार इलाके में सघन छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने विजय कुमार और लकी कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ये दोनों आरोपी मूल रूप से लुधियाना के मछीवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं और हत्या के बाद से बिहार में छिपे हुए थे।

pop ronak

कुल्हाड़ी से किया था जानलेवा हमला
मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमलावरों ने 29 मार्च को 50 वर्षीय परमेंद्र तिवारी पर उस समय कुल्हाड़ी से हमला किया जब वे अपने घर में कुर्सी पर बैठे थे। कून कुलाम थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद गंभीर हालत में तिवारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए आरोपी
घटना के बाद से ही घर में रह रहे किराएदार गायब थे, जिससे पुलिस का शक उन पर गहरा गया। तकनीकी जांच और मोबाइल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने उनका पीछा किया और उनकी लोकेशन मुंगेर के जमालपुर में ट्रैक की। एसीपी सुमित सूद के अनुसार, आरोपियों को मुंगेर कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया गया है। पुलिस टीम उन्हें लेकर पंजाब रवाना हो चुकी है, जहां गहन पूछताछ के बाद इस नृशंस हत्याकांड की असली वजह का पता लगाया जाएगा।