बीकानेर में चौकीदार की नृशंस हत्या, आक्रोशित परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

बीकानेर में चौकीदार की नृशंस हत्या, आक्रोशित परिजनों ने शव लेने से किया इनकार
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • पीबीएम मोर्चरी के बाहर लगाया जाम

बीकानेर , 3 अप्रैल । राजस्थान के बीकानेर जिले में एक बुजुर्ग चौकीदार की गला रेतकर की गई बेरहमी से हत्या के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने से नाराज परिजनों और क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मुख्य रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे और न ही अंतिम संस्कार के लिए शव स्वीकार करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना का विवरण और पुलिस की कार्रवाई
जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के मदन विहार कॉलोनी (शिवबाड़ी) के निवासी 70 वर्षीय भंवरलाल रेगर एक निजी प्लॉट पर चौकीदारी कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने महज दो दिन पहले 30 मार्च को ही जैसलमेर निवासी कुंदन सिंह के इस प्लॉट पर काम शुरू किया था। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे, लेकिन अभी तक हत्या के कारणों और हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

pop ronak

धरने पर बैठे परिजन, क्षेत्र में तनाव
शुक्रवार सुबह से ही पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में ढिलाई बरत रहा है। मौके पर धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते अस्पताल परिसर के आसपास यातायात बाधित हो गया है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी समझाइश के प्रयास में जुटे हैं।

sesumo school
sjps