बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत

आवेदन करने और वेरीफाई करने की तिथि बढ़ाई
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

कोलायत की 66 वर्षीय महिला कोरोना सहित कई बीमारियों से ग्रसित, पीबीएम में दम तोड़ा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 9 मार्च। बीकानेर में कोरोना पीड़ित एक महिला की मौत हो गई है। उसका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। महिला कोरोना के अलावा भी कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थी।

pop ronak

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी ने थार एक्सप्रेस को बताया कि श्रीकोलायत की 66 वर्षीय महिला पिछले दिनों पीबीएम अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसे अस्थमा इत्यादि कई तरह की बीमारियों के कारण भर्ती किया गया था। इस दौरान उसका कोरोना टेस्ट किया गया, जो पॉजिटिव पाया गया। इलाज के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई। डॉ. चौधरी ने बताया कि पिछले लंबे समय से महिला बीमार चल रही थी। मृत्यु के समय उसे कोरोना था, लेकिन मौत का कारण कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां भी है।

कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि महिला की मृत्यु हुई है लेकिन फिलहाल कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं की जा रही है। इस बारे में विभाग को रिपोर्ट नहीं मिली है। बीकानेर में पिछले कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। हालांकि इसमें कोविड से मौत का पहला मामला है। पिछले एक साल में ये पहली मौत हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *