आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुआ देश का पहला महिला दल; बीकानेर की डॉ. सुषमा बिस्सा कर रही हैं प्रतिनिधित्व

आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुआ देश का पहला महिला दल; बीकानेर की डॉ. सुषमा बिस्सा कर रही हैं प्रतिनिधित्व
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 5 जून। पर्वतारोहण और साहसिक यात्राओं के क्षेत्र में देश की महिलाओं ने एक और नया इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। देश की पहली एवरेस्ट विजेता बचेंद्री पाल के नेतृत्व में दस महिला सदस्यों का एक विशेष दल ‘आदि कैलाश’ ट्रैकिंग के लिए रवाना हुआ है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दल में बीकानेर का प्रतिनिधित्व होना पूरे जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आर. के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक ट्रैकिंग दल में ‘पायोनियर एडवेंचर सोसायटी’ की महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. सुषमा बिस्सा और डॉ. आशु मलिक शामिल हैं। डॉ. सुषमा बिस्सा बीकानेर की एक जानी-मानी साहसिक विधा विशेषज्ञ हैं, जो इस दुर्गम यात्रा के माध्यम से मरुधरा के साहस को देश के सामने प्रदर्शित करेंगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

देश के विभिन्न राज्यों की जांबाज महिलाएं शामिल
बचेंद्री पाल के इस विशेष अभियान दल में देश के अलग-अलग राज्यों की अनुभवी और साहसी महिलाओं को शामिल किया गया है। टीम में बीकानेर की डॉ. सुषमा बिस्सा के अलावा विख्यात पर्यावरणविद् हर्षवंती बिष्ट, विमला नेगी, गंगोत्री, मेजर कृष्णा दुबे, मीनाक्षी, आशा और उपमा सहित कुल दस महिला जांबाज शामिल हैं।

इन दुर्गम रास्तों से होकर गुजरेगा ट्रैकिंग दल
यह महिला दल उत्तराखंड के हल्द्वानी से अपनी यात्रा शुरू कर धारचूला, नाबीं और कुटी जैसे बेहद दुर्गम और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों से होते हुए आदि कैलाश की कठिन ट्रैकिंग को पूरा करेगा। इस यात्रा का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, साहसिक खेलों को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

adv change on 24 oct 2026