घर से निकले युवक का शव मिला : खेजड़ी के पेड़ के पास थी बॉडी

घर से निकले युवक का शव मिला
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

घरवाले तलाश करते हुए गोचर भूमि पर पहुंचे

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गजनेर , 2 अगस्त। बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में सुरजड़ा गांव के पास एक युवक का शव मिला है। परिजनों का मानना है कि गर्मी के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

pop ronak

सुरजड़ा निवासी धन्नाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया- उसका भाई गोपालराम घर से दोपहर में खेत के लिए निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई। उसे आस-पास के मोहल्लों में भी तलाश किया लेकिन नहीं मिला। सुबह आस-पास के खेत और गोचर भूमि में अलग-अलग लोगों को भेजकर तलाश की गई। इस दौरान गोपालराम का शव खेजड़ी के पेड़ के पास गोचर में मिला।

संभवत: एक दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गजनेर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को दिया गया। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच एएसआई वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *