देहात अध्यक्ष बिशनाराम को ऊना पर्यवेक्षक किया नियुक्त, तय करेंगे चुनावी रणनीति

बीकानेर कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 23 मई । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा बीकानेर जिला देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को बड़ा दायित्व सौंपा गया है। हिमाचल के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने बिशनाराम सियाग को हमीरपुर के ऊना क्षेत्र में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि पर्यवेक्षक के तौर मिली जिम्मेदारी को शिद्दत के साथ निभाया जाएगा तथा पार्टी की मजबूती के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। सियाग ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 27 से 29 मई तक राजधानी शिमला में प्रवास करने का कार्यक्रम भी तय हो गया है तथा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को हिमाचल प्रदेश आएंगे।

pop ronak

राहुल गांधी की शिमला संसदीय सीट के तहत नाहन और हमीरपुर संसदीय सीट के तहत ऊना में चुनावी जनसभाएं होंगी। सियाग गुरुवार को हिमाचल के लिए रवाना होंगे तथा 30 मई तक ऊना में रहकर चुनावी रणनीति बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *