ओलंपिक सावे की अनुदान राशि, समय बढ़ाने और ऑफ लाइन आवेदन की छूट देने की मांग की

ओलंपिक सावे की अनुदान राशि, समय बढ़ाने और ऑफ लाइन आवेदन की छूट देने की मांग की
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर/बीकानेर, 9 फरवरी। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी से मुलाकात करते हुए 18 फरवरी को होने वाले पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलंपिक सावे में दुल्हन को मिलने वाले अनुदान के लिए आवेदन तिथि बढ़ाने, आवेदन की प्रक्रिया को ऑफलाइन करने के साथ अनुदान राशि 25 हजार से बढ़कर पचास हजार रुपए करने की मांग की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सावा आयोजन समिति के सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि विधायक व्यास ने उप मुख्यमंत्री को पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलंपिक सावे के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि ओलंपिक सावे का आयोजन प्रत्येक 2 वर्ष से परंपरागत रूप से होता है। इस दौरान शहरी क्षेत्र के सैंकड़ों युवा परिणय सूत्र में बंधते हैं।

pop ronak

राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक सावे वाले दिन शहर को समूचे शहर को परकोटा मानते हुए इस दिन परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान पुष्करणा ब्राह्मणों के अलावा इस दिन परिणय सूत्र में बंधने वाले प्रत्येक जोड़े को दी जाती है। अनुदान की आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है, लेकिन परिणय सूत्र में बनने वाले वर-वधू के दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में आवेदक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं।

इसके मध्यनजर विधायक व्यास ने उप मुख्यमंत्री से आवेदन अनुदान के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने इसे ऑफलाइन कर ले के साथ-साथ अनुदान राशि को 25 से बढ़कर 50 हजार रूपये करने की मांग रखी।
इस दौरान सावा आयोजन समिति के संयोजक जेपी व्यास, संरक्षक प्रेम कुमार व्यास साथ रहे।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *