बार-बार ज्ञापन के बाद भी कचरे के ढेर और असुरक्षित यातायात से त्रस्त जनता, प्रशासन की चुप्पी पर उठने लगे सवाल

बार-बार ज्ञापन के बाद भी कचरे के ढेर और असुरक्षित यातायात से त्रस्त जनता
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

नत्थूसर बास में आक्रोश

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 7 मार्च । शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शुमार नत्थूसर बास की मुख्य सड़क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों द्वारा नगर निगम प्रशासन को बार-बार आगाह करने के बावजूद क्षेत्र में व्याप्त गंदगी और यातायात की अव्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ‘नत्थूसर बास व्यापार मंडल’ ने प्रशासनिक उदासीनता पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि जनता के सब्र का बांध अब टूट रहा है।

pop ronak

कचरा पॉइंट बना बीमारियों का घर
व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों का कहना है कि मुख्य सड़क पर स्थित कचरा पॉइंट को हटाने की मांग लंबे समय से लंबित है। यहाँ लगे कचरे के ढेरों और आवारा पशुओं के जमावड़े के कारण न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। सड़क पर फैली गंदगी के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है।

असुरक्षित चौराहा: स्पीड ब्रेकर की दरकार
सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर भी निवासियों ने चिंता जताई है। चौराहे पर वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। व्यापार मंडल ने सुरक्षा की दृष्टि से चौराहे पर ‘स्पीड ब्रेकर’ (गति अवरोधक) लगवाने की मांग दोहराई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोहल्ले की सफाई और सुरक्षा जैसे बुनियादी हक के लिए भी उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जो कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चिंताजनक है।

आगामी रणनीति की चेतावनी
व्यापार मंडल और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अंतिम अपील करते हुए कहा है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कचरा पॉइंट को तुरंत स्थानांतरित किया जाए और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन और आगामी रणनीति बनाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *