बीकानेर से उमड़ेगा मातृशक्ति का सैलाब, तैयारी बैठक में ऐतिहासिक भागीदारी का संकल्प

बीकानेर से उमड़ेगा मातृशक्ति का सैलाब, तैयारी बैठक में ऐतिहासिक भागीदारी का संकल्प
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • हनुमानगढ़ में कल मुख्यमंत्री का महिला सम्मेलन

बीकानेर, 7 मार्च । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर कल 8 मार्च को हनुमानगढ़ में आयोजित होने वाले विशाल महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन को सफल बनाने और बीकानेर संभाग से हजारों महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को भाजपा संभाग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राजस्थान की मातृशक्ति के सम्मान और उनके सशक्तिकरण का सबसे बड़ा मंच है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश की महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

pop ronak

बीकानेर से हजारों महिलाएं होंगी रवाना
बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया और शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि बीकानेर जिले के प्रत्येक मंडल से हजारों की संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता हनुमानगढ़ के लिए रवाना होंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर परिवहन और अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

श्रीमती सुमन छाजेड़ ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा से सीधे रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर इस संदेश को पहुँचाने का आह्वान किया ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके।

तैयारियों में जुटा संगठन का कुनबा
बैठक में जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, जिला प्रवक्ता पूजा मोहता, महिला मोर्चा संयोजक सरोज प्रजापत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। आईटी और सोशल मीडिया प्रभाग को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण और संदेश गाँव-गाँव तक पहुँच सके। बीकानेर संभाग में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और इसे आगामी राजनैतिक समीकरणों के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *