जिला कलेक्टर ने बज्जू के सीमांत क्षेत्रों में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जिला कलेक्टर ने बज्जू के सीमांत क्षेत्रों में सुनी जनसमस्याएं
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 6 जनवरी। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को बज्जू क्षेत्र का सघन दौरा कर ग्राम पंचायत बज्जू तेजपुरा में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। सीमांत क्षेत्र के नागरिकों से रूबरू होते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमसम्मत और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, बिजली कटौती, शिक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार तथा अतिक्रमण हटाकर रास्ते खोलने जैसे गंभीर मुद्दे प्रमुखता से उठे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कलेक्टर ने त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था की प्रभावशीलता पर जोर देते हुए संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों का नियमित दौरा कर धरातल पर समस्याओं का समाधान करें। बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र में रैन बसेरों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विकास कार्यों की गुणवत्ता और रफ्तार पर विशेष नजर
जनसुनवाई के उपरांत जिला कलेक्टर ने बज्जू ब्लॉक में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने प्रस्तावित उप जिला अस्पताल (Sub-District Hospital) के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया और निर्माण प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बजट घोषणाओं की पालना में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उपखंड अधिकारी को इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी।

इसके साथ ही उन्होंने डीएमएफटी (DMFT) फंड के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बज्जू खालसा) में बन रहे टीन शेड और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (बागानाडी-करणीनगर) में स्वीकृत दो कमरों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसियों को हिदायत दी कि सीमांत क्षेत्र में होने वाले कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। इस दौरे के दौरान जिला परिषद सीईओ सोहनलाल, एसडीएम सावरमल रेगर सहित चिकित्सा एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *