जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति की बैठक आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • उपभोक्ताओं के अधिकार संरक्षित करने के लिए स्थापित होगी मध्यस्थता सेल ,जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

बीकानेर , 30 दिसंबर । जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति तथा जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला रसद अधिकारी (प्रथम) वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकार संरक्षित करने और उनकी परिवेदनाएं निस्तारित करने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देशन में विभागीय समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा जल्द ही मध्यस्थता सेल का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार से सहायता उपलब्ध करवाने के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन भी प्रारंभ की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसके लिए उपभोक्ता 14435 अथवा 18001806030 अथवा व्हाट्सएप नंबर 7230066030 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने सभी सरकारी विभागों में उपभोक्ताओं द्वारा की गई व्यक्तिगत शिकायतों का भी प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। चौधरी ने कहा कि सभी विभाग अपने यहां प्राप्त परिवादों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपर्क पोर्टल पर उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित शिकायतों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए कार्य किया जाए।उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति की बैठक जिला सतर्कता समिति की बैठक के साथ आयोजित की जाएगी जिससे परिवादियों को अधिकतम राहत पहुंचाई जा सके।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा में पात्रता नहीं रखने वाले व्यक्तियों द्वारा स्वच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची से नाम हटवाने के लिए गिव अप अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति निर्धारित समय अवधि के भीतर अपना नाम सूची से पृथक करवा लें अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।बैठक में समिति के सदस्यों के परिवाद व सुझाव भी लिए गए। बैठक में जिला रसद अधिकारी द्वितीय भागुराम महला , जिला रसद अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ सहित समिति के सदस्य योगेश पालीवाल निर्मला चौहान, कंचन भाटी , डीपी पच्चीसिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *