वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला बुधवार को

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जिला उद्योग संघ में किया जाएगा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समय – सुबह 9.30 से शाम 5.30 तक होगा आयोजन

pop ronak
BC opening

बीकानेर, 26 मई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 28 मई (बुधवार) को प्रातः 9:30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जिला उद्योग संघ में किया जाएगा। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि कार्यशाला में लगभग 150 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न गतिविधियों के निर्वहन का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव एवं सहायक प्रभारी अधिकारी एलडी पंवार को बनाया गया है।

कार्यशाला में प्रातः 9:30 से सायं 5:30 बजे तक होगा विभिन्न सत्रों का आयोजन
सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा प्रातः10 बजे योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा।प्रातः10:45 बजे से पीबीएम अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य और निवारक देखभाल के बारे में बताया जाएगा‌। इसके पश्चात प्रातः 11:45 बजे पोषण एवं आहार विशेषज्ञों द्वारा पोषण और स्वस्थ रूप में वृद्धावस्था, दोपहर 12:15 बजे सामाजिक सुरक्षा लाभों के बारे में जागरूकता तथा दोपहर 1 बजे वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार की रोकथाम और प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी। ‌

इसी प्रकार दोपहर 2:30 बजे अपना घर वृद्धाश्रम सचिव द्वारा सामाजिक जुड़ाव और समय प्रबंधन के लिए रणनीतियां बताई जाएगी। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई बैंक द्वारा वित्तीय योजना और डिजिटल साक्षरता पर सत्र तथा शिक्षा एवं खेल अधिकारी द्वारा अंतर पीढ़ीगत संवाद तथा मनोरंजन गतिविधियां, खेल इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *