प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान

प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चूरू, 26 मई। जिले के राउमावि ढाढर में सोमवार को कक्षा 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का ग्रामवासियों व विद्यालय स्टाफ ने सम्मान किया। शारीरिक शिक्षक सफी मोहम्मद गांधी ने बताया कि विद्यालय में 12 वीं कक्षा में 24 विद्यार्थियों का नामांकन था, जिनका शत प्रतिशत परिणाम रहा है। कक्षा 12 में दिव्या कस्वां ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, अनिता अड़िया ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व 90.60 प्रतिशत अंकों के साथ ललिता प्रजापत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोमवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान सरपंच सुभाष मेघवाल, पूर्व सरपंच चिमनाराम कारेल, पूर्व सरपंच बजरंग लाल कस्वां, धीर सिंह राठौड़, सेवानिवृत डीईओ ईश्वर सिंह कस्वां, भंवरलाल गुर्जर, भंवरलाल कस्वां, यादराम कस्वां, कार्यवाहक प्रधानाचार्या प्रियंका चौधरी, अमीचन्द, प्रियंका जांगिड़, यासीन खान, मुखाराम, मोहम्मद रफीक खान, विजेन्द्र, लालचन्द, विक्रम सिंह, सुरेंद्र कस्वां, हरिराम पड़गड़, सफी मोहम्मद सहित ग्रामवासी, एसडीएमसी सदस्य व छात्र -छात्राएं मौजूद रहे। संचालन सफी मोहमद गांधी ने किया।
—–

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *