शरद पूर्णिमा पर होंगे दिव्य व विशेष आयोजन

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर , 24 अक्टूबर।
भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , श्री विप्र महासभा , ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से आहूत 41 वां सावन मास एवम् 11 वां चातुर्मास पूजन अनुष्ठान जारी है.29 अक्टूम्बर 2023 शनिवार को प्रातः 10.15 बजे से श्री हनुमान मंदिर लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में ध्वजा पूजन, गदा पूजन के साथ सवा मन एकल लड्डू की प्रसादी का भोग लगाया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चातुर्मास पूजन अनुष्ठान एवं सावन मास पूजन अनुष्ठान के प्रभारी लीलाधर आसोपा ने बताया की 11 वे चातुर्मास पूजन अनुष्ठान व 41 में सावन मास पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच की अगवाई में सावन मास , भादवा मास, आश्विन मास के पूजन अनुष्ठान में हुवे दिव्य एवं भव्य आयोजन अनुसार आश्विन मास की शरद पूर्णिमा पर विशेष अनुष्ठान होगा . शरद पूर्णिमा 29 अक्टूम्बर 2023 शनिवार को प्रातः 10. 15 बजे से श्री हनुमान मंदिर, श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, बड़ा बाज़ार बीकानेर में हनुमान जी सहित रामदरबार का पूजन कर 11 फुट की दिव्य ध्वजा एवं विशेष रूप से शृंगारित दिव्य गदा का पूजन किया जाएगा तथा हनुमान जी को सवा मन एकल लड्डू का दिव्य व विशेष भोग लगाया जाएगा। विशेष अनुष्ठान मैं इक्कीस दीपकों की दिव्य महाआरती की जाएगी तथा हनुमान जी व राम दरबार की अभिमंत्रित तस्वीरे वितरित की जाएगी।

सवा लाख मंत्रों से तस्वीरे अभिमंत्रित करने का अनुष्ठान 25 अकटूम्बर 2023 से शुरू होगा

pop ronak
BC opening

शरद पूर्णिमा के पावन दिवस के अन्तर्गत हनुमान जी श्री रामदरबार की 11000 तस्वीरे सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित करने का अनुष्ठान 25 अक्टूम्बर 2023 बुधवार को सांयम 7. 15 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर बड़ा बाज़ार बीकानेर में श्री चामुंडा माताजी मंदिर में विशेष पूजन करके शुरू होगा पूजन लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के मुख्य पुजारी शंकर सेवग चोमुण्डा माता के पुजारी श्याम देराश्री गणेश मंदिर के पुजारी नवरतन सेवग हनुमान मंदिर के पुजारी बुलाकी पुजारी एवं अनुष्ठान में समर्पित पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच के द्वारा वैदिक मंत्रोचार से कर अनुष्ठान शुरू किया जाएगा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *