नौ दिवसीय डांडिया एवं गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ

नौ दिवसीय डांडिया एवं गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर , 24 अक्टूबर।
जनसारी सिंधी समाज एवं सहयोगी संस्था द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर समाज के मुक्ता प्रसाद स्थित भैरव थान में नौ दिवसीय डांडिया एवं गरबा महोत्सव दिनांक 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2023 तक मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिदिन समाज के सदस्य एवं आस पास रहने वाले अन्य भक्तगण भी इस उत्सव में शामिल हुए।
21अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें बेस्ट डांसर फीमेल, मेल, किड्स ,बेस्ट कपल एवं बेस्ट वेशभूषा के प्राइज रखे गए थे। इससे प्रोत्साहित हो कर अधिकाधिक संख्या में प्रतिभागियों ने इस महोत्सव में भाग लिया। 23 अक्टूबर रामनवमी के समापन कार्यक्रम में प्रेम रूक्मणी मनवानी, रजत चौहान, रिचा जेठवा, हर्षिता खत्री एवं यशस्वी सिंह पुरस्कृत हुए।
साथ ही निर्णायक मंडल को भी स्मृति प्रतीक चिन्हों से नवाजा गया, जो की सीमा आसवानी, पूर्वी चौहान एवं दीपिका खत्री को दिया गया।
समाज के वरिष्ठतम सदस्य श्याम लाल चौहान को लिविंग लिंजेंड सम्मान प्रदान किया गया। उत्कृष्ट कार्यकर्ता संचालन हेतु लोकेश जेठवा एवं हेत चूड़ास्मा का विशेष आभार व्यक्त संचालन कर्ता रजनी खत्री द्वारा किया गया। वरिष्ठतम सदस्य श्याम लाल चौहान ने समाज की कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया एवं कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम होते रहे तो समाज में एकरूपता एवं भाईचारा बना रहता है।
संस्था के अध्यक्ष ईश्वर लाल खत्री ने बताया कि कार्यक्रम के कुशल संचालन में सभी सदस्य मिलजुल कर एक सहयोग भावना से कार्यरत रहे एवं उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *