उत्तर पश्चिम रेलवे मज़दूर संघ की मंडल कार्यकारिणी घोषित

उत्तर पश्चिम रेलवे मज़दूर संघ की मंडल कार्यकारिणी घोषित
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 14 जून। उत्तर-पश्चिम रेलवे मज़दूर संघ बीकानेर मंडल की मंडल कार्यकारिणी की सभा उत्तर-पश्चिम रेलवे मज़दूर संघ के जोनल अध्यक्ष एस०आई० जैकब तथा जोनल कार्यकारी महामंत्री अजय कुमार शर्मा के सान्निध्य में रेलवे क्लब बीकानेर में आयोजित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस बैठक में यू०पी०आर०एम०एस० बीकानेर मंडल की हिसार, चुरू, रतनगढ़, बीकानेर, लालगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और सिरसा शाखा सहित मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों एंव कर्मचारियों ने अपने विचार रखें तथा संघ को और अधिक मज़बूत बनाने के उद्देश्य से गहन मंथन करते हुए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

pop ronak

रेलवे में यूनियनों की मान्यता के लिए होने वाले चुनावों का मुद्दा बैठक का केंद्र बिंदु रहा तथा इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की समस्याओं का किस प्रकार निस्तारण किया जाए इस पर विस्तृत चर्चा की गई। उत्तर-पश्चिम रेलवे मज़दूर संघ के जोनल अध्यक्ष एस०आई०जैकब व जोनल कार्यकारी महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने मंडल बॉडी के चुनाव करवाते हुए पुनर्गठन किया जिसमें सर्वसम्मति से सुनील कुमार शर्मा को पुनः मंडल अध्यक्ष तथा इस्पाक खान को मंडल मंत्री चुना गया।

इसके बाद सर्वसम्मति से मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई

1. श्री सुनील कुमार शर्मा- मंडल अध्यक्ष, 2. श्री दीपक कुमार मेहता- मंडल उपाध्यक्ष, 3. श्री विजय सिंह भाटी- मंडल उपाध्यक्ष , 4. श्री इस्पाक खान- मंडल मंत्री, 5. श्री शौकत अली कोहरी- संयुक्त मंडल मंत्री, 6. श्री सहीराम- संयुक्त मंडल मंत्री , 7. श्री हरिहर सुथार- सहायक मंडल मंत्री , 8. श्री पवन कुमार- सहायक मंडल मंत्री , 9. श्री सुशील कुमार- सहायक मंडल मंत्री , 10. श्री विरेंद्र चावल,मंडल  कोषाध्यक्ष

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *