फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स एवं कार्मिको ने लगाई दौड़

फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स एवं कार्मिको ने लगाई दौड़
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 30 अक्टूबर । सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी की अगुआई में कॉलेज परिसर से लेकर सुपर स्पेशलिटी ग्रुप से होकर वापिस मेडिकल कॉलेज तक वरिष्ठ प्रोफेसर्स, यूजी एवं पीजी के मेडिकल स्टूडेण्ट्स, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य कार्मिकों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 के तहत बुधवार सुबह साढ़े सात बजे दौड़ लगाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर डॉ. सोनी ने उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती सुनिश्चित करने के लिए हमारी जीवनशैली में स्वस्थ आदतों को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने सभी से अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से पैदल चलने और दौडने का आग्रह किया। हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पिण्टू नाहटा ने बताया कि नियमित पैदल चलने से हार्ट मजबूत रहता है।

pop ronak
BC opening

इन्होनें लगाई दौड़
प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. अनिता पारीक, रेखा आचार्य, सुरेन्द्र वर्मा, हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पिण्टू नाहटा, डॉ. माणक गुजरानी, डॉक्टर संदीप भास्कर , प्राचार्य कोर्डिनेटर डॉ. गौतम लूणिया, डॉ. गौरव जोशी, नर्सिंग अध्यक्ष रविन्द्र गोदारा , महेन्द्र गुप्ता, हेतराम जाखड़, राजीव आदि ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 के तहत आयोजित दौड़ में हिस्सा लिया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *