सतर्कता एवं जागरुकता सप्ताह के तहत वाॅकथाॅन आयोजित

सतर्कता एवं जागरुकता सप्ताह के तहत वाॅकथाॅन आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

केन्द्रीय विधि एवं कानून मंत्री श्री मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 30 अक्टूबर। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता एवं जागरुकता सप्ताह के तहत पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बुधवार को वाॅकथाॅन का आयोजन किया गया। केन्द्रीय विधि एवं कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वृद्धजन भ्रमण पथ के आगे से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
श्री मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ के उद्देश्य से 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। छोटी-छोटी शुरूआत करते हुए देश को प्रगति के पथ पर बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित गतिविधियों की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।
श्री मेघवाल ने कहा कि बैंक द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्य भी हाथ में लिए जाएं। स्वच्छता के प्रति जागरुक करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने जैसे कार्यों में आमजन की भागीदारी रहे। उन्होंने कहा कि सत्य की राह पर चलना और कार्य के प्रति निष्ठा रखना, भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। आज के दौर में इनकी प्रासंगिकता बढ़ी है। पीएनबी के मंडल प्रमुख रजिन्द्र मोहन शर्मा ने सप्ताह भर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

pop ronak
BC opening

इस दौरान पीएनबी के मुख्य प्रबंधक गिराधारी लाल मीना, नाथू लाल रेगर, वरिष्ठ प्रबंधक दीपक हर्ष, कार्यक्रम वासुदेव खत्री, अरविंद भारद्वाज, अमित धवल, दिलीप सिंह राठौड़, अधिकारी संगठन से चंद्रकांत व्यास, रामप्रताप गोदारा एवं चेतराम आदि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सतर्कता एवं जागरुकता सप्ताह के तहत मंगलवार को वृद्धजन भ्रमण पथ पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 200 से अधिक लोगों ने शूगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांचें करवाई। मंडल प्रमुख रजिन्द्र मोहन शर्मा ने प्रत्येक व्यक्ति की पहली आवश्यकता स्वस्थ रहना है। उन्होंने संयमित जीवनचर्या के बारे में बताया। उप मंडल प्रमुख एस एन पांडे और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश गुप्ता ने विचार रखे। इस दौरान डाॅ. अमित पुरोहित, डाॅ. तिलकराज सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *