सर्व समाज नारी गौरव सम्मान- 2024 से डॉ.अर्पिता गुप्ता सम्मानित

सर्व समाज नारी गौरव सम्मान- 2024 से डॉ.अर्पिता गुप्ता सम्मानित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 11 मार्च। डॉ. अंबेडकर उत्थान परिषद जयपुर द्वारा श्याम ऑडिटोरियम में आयोजित चतुर्थ सर्व समाज नारी गौरव सम्मान- 2024 में बीकानेर की समाजसेवी डॉ.अर्पिता गुप्ता को सम्मानित किया गया|

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विशिष्ट अतिथि राम सहाय वर्मा पीपलू विधायक ने डॉ. गुप्ता को सम्मानित किया व उनके द्वारा महिला शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भर बनाने को लेकर संचालित किये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संस्थान अध्यक्ष सुरेंद्र जलुथरिया ने कहा जो महिलाएं अपने स्तर पर समाज मे बदलाव लाने का प्रयास कर रही उन्हें इस पुरस्कार से नवाज़ा गया है और डॉ.अर्पिता गुप्ता द्वारा सर्व समाज की महिलाओं व बालिकाओं के लिए लगातार किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखकर उनका चयन किया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा व अध्यक्षता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की और सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित प्रदान की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की समाज के विकास को गति देने के लिए इस प्रकार के आयोजन किया जाना प्रशंसनीय है।

इस कार्यक्रम में राजस्थान के सभी जिलों के अलावा दिल्ली,हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश एवं सिकिक्म से प्रतिभागियों ने शिरकत की तथा सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र मेडल एवं दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *