राजस्थान के दो कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति डॉ. अरुण कुमार पद से हटाए गए

बीकानेर के स्वामी केशवानन्द सरस्वती एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अरुण कुमार।
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर, 26 अगस्त। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर और कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति डॉ. अरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का आदेश जारी किया है।
डॉ. अरुण कुमार के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें मिली थीं, जिनकी जाँच संभागीय आयुक्त, जोधपुर ने की थी। जाँच रिपोर्ट में यह पाया गया कि उन्होंने जानबूझकर अपने पद का दुरुपयोग किया, जिससे विश्वविद्यालयों को वित्तीय हानि हुई।जांच रिपोर्ट में सामने आया कि डॉ. अरुण कुमार ने अपने कुलगुरु होने की शक्तियों का दुरुपयोग किया है। आदेश में लिखा- डॉ. अरुण ने यूनिवर्सिटी को भी नुकसान पहुंचाया है। इन्हीं आरोपों के आधार पर राज्यपाल ने राज्य सरकार से सलाह-मशविरा करने के बाद यह कदम उठाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *