बीकानेर की साहित्यकार डॉ॰ मेघना शर्मा को बिहार में मिलेगा चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान

एमजीएसयू की इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा को मिला बेस्ट ऑनलाइन रिसर्च पेपर अवार्ड
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मगध साहित्य उत्सव में होंगी बीकानेर की डॉ॰ मेघना शर्मा सम्मानित

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 9 दिसम्बर। राजगीर बिहार में राष्ट्रीय साहित्य मंच और हिसुआ नवादा बिहार के अशोक स्मृति संस्थान द्वारा 09-10 दिसंबर को आयोजित हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय मगध साहित्य उत्सव में बीकानेर की सुविख्यात कवयित्री कथाकार डॉ॰ मेघना शर्मा को चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान देने की घोषणा हुई है।

pop ronak

मगध साहित्य उत्सव के आयोजक ओंकार शर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार शिक्षा और साहित्यकर्म में समान रूप से सक्रिय साहित्यकार को दिया जाता है जो राष्ट्रीय स्तर पर डॉ॰ मेघना को उनके साहित्य के क्षेत्र में अवदान को देखते हुये घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है की डॉ॰ मेघना दो दशक से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और लगभग ढाई दशक से साहित्यकर्म में रत हैं और गद्य व पद्य दोनों विधाओं में सृजन करते हुये कई प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कारों से पूर्व में भी समादृत हो चुकी हैं।

डॉ॰ मेघना का पहला हिन्दी उपन्यास भी प्रकाशनाधीन है और वे राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर व केंद्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली में भी समय समय पर महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन करती आईं हैं व निरंतर साहित्य सृजन में सक्रिय हैं। वर्तमान में डॉ॰ मेघना बीकानेर के एमजीएस विश्वविद्यालय में इतिहास विषय की संकाय सदस्या के रूप में कार्यरत हैं।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *