लंदन में ‘भारत गौरव सम्मान’ से सम्मानित होंगे डॉ पं.नंद किशोर पुरोहित

लंदन में 'भारत गौरव सम्मान' से सम्मानित होंगे डॉ पं.नंद किशोर पुरोहित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 2 फ़रवरी। लंदन( इंग्लैंड ) के हाउस ऑफ लॉर्ड्स, ब्रिटिश संसद में भारत (बीकानेर राजस्थान) के विश्व विख्यात ज्योतिषाचार्य द फोरकास्ट हाउस निदेशक डॉ. पं. नंद किशोर पुरोहित (पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार) को आगामी 16 फ़रवरी 2025 को “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान आगामी “भारत 2025” के दौरान प्रदान किया जाएगा । वे कार्यक्रम में यह सम्मान पाने वाले एकमात्र संस्कृत और ज्योतिष, वास्तु विद्या के भारतीय होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पारंपरिक भारतीय ज्योतिष को आधुनिक दृष्टिकोण से जोड़कर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे डा. नंद किशोर पुरोहित एक अग्रणी ज्योतिषाचार्य और भारतीय संस्कृति, संस्कृत के प्रबल प्रवक्ता हैं। उनकी संस्कृत और ज्योतिष, वास्तु विद्या में गहरी पकड़ और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर उनकी विशेषज्ञता ने उन्हें न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी ख्याति दिलाई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

भारत गौरव सम्मान ऐसे व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। डॉ. पुरोहित का यह सम्मान उनके ज्योतिष विद्या में योगदान और भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।

भारत महोत्सव लंदन 2025, जो ब्रिटेन में भारतीय कला, संस्कृति और विविधता का उत्सव है, यह सम्मान समारोह भारतीय समुदाय की असाधारण उपलब्धियों को उजागर करेगा। डॉ. नंद किशोर पुरोहित का यह सम्मान भारतीय ज्योतिष विद्या और संस्कृति के प्रति उनकी दीर्घकालिक सेवा का प्रतीक है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *