Skip to content
August 26, 2026
  • बीकानेर पीबीएम अस्पताल में चले लात-घूंसे, ग्लूकोज स्टैंड से किया हमला
  • माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में 7 मतों से सुनील सारड़ा निर्वाचित
  • भोम प्रदोष पर बीकानेर के शिवालयों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भंडारों का हुआ आयोजन
  • रत्नेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सहस्त्र घट अभिषेक, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
थार एक्सप्रेस

थार एक्सप्रेस

Thar Express News

Trending News

बीकानेर संभाग
बीकानेर पीबीएम अस्पताल में चले लात-घूंसे, ग्लूकोज स्टैंड से किया हमला 01
21 hours ago21 hours ago
02
बीकानेर संभाग
माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में 7 मतों से सुनील सारड़ा निर्वाचित

Category Collection

राजनीति386 News
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • बीकानेर संभाग
  • देश व दुनिया
  • राजस्थान
  • समाज व साहित्य
  • अध्यात्म व संस्कृति
  • राजनीति
  • चुनावचुनाव
  • Home
  • बीकानेर संभाग
  • बुआ – भतीजी में विवाद के चलते बीकानेर राजघराने के शाही ट्रस्ट के खाते पर हाईकोर्ट की रोक
  • बीकानेर संभाग

बुआ – भतीजी में विवाद के चलते बीकानेर राजघराने के शाही ट्रस्ट के खाते पर हाईकोर्ट की रोक

admin_tharexpressnews2 years ago2 years ago01 mins
कोर्ट और विभागीय फैसलों में राज्यश्री कुमारी को बढ़त, सिद्धि कुमारी को झटका
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • बैंक से हर महीने 50 हजार रुपए ही निकाल सकेंगे; संपत्ति को भी नहीं बेच सकेंगे

जोधपुर \ बीकानेर , 26 अगस्त। बीकानेर के पूर्व राजपरिवार का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। हाईकोर्ट ने करणी चैरिटेबल फंड ट्रस्ट के बैंक खाते पर रोक लगा दी है। अब ट्रस्ट की दैनिक जरूरतों के लिए खाते से हर महीने 50 हजार रुपए ही निकाल जा सकेंगे। हाईकोर्ट ने ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि नए ट्रस्टी अपील का फैसला होने तक ट्रस्ट की संपत्ति को खुर्द-बुर्द (बेच) नहीं कर सकेंगे। न ही किसी अन्य का अधिकार सृजित कर सकेंगे।

pop ronak

सिद्धि कुमारी अध्यक्ष बनीं, 4 ट्रस्टियों को बदला
दरअसल, बीकानेर के पूर्व राजपरिवार के ट्रस्ट करणी चैरिटेबल फंड ट्रस्ट में बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी के अलावा उनकी दो बुआ राज्यश्री कुमारी और मधुलिका कुमारी ट्रस्टी के रूप में थीं। इसके अलावा राजपरिवार से जुड़े हनुवंत सिंह अध्यक्ष थे। नवंबर 2023 में सिद्धि कुमारी स्वयं इस ट्रस्ट में अध्यक्ष बन गई थीं और चार ट्रस्टियों को बदल दिया था। इसके बाद ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष हनुवंत सिंह ने हाईकोर्ट में अपील की थी।

गलत तरीके से तत्कालीन अध्यक्ष को हटाने का आरोप
ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष हनुवंत सिंह का आरोप है कि सिद्धि कुमारी ने नवंबर 2023 को उन्हें गलत तरीके से पद से हटाकर खुद को अध्यक्ष घोषित कर दिया। साथ ही मदन सिंह, संजय शर्मा, मनीष कुमार शर्मा और धीरज भोजक को ट्रस्टी बना दिया। इससे संबंधित फॉर्म को देवस्थान विभाग में जमा करवाया गया था। देवस्थान विभाग ने हनुवंत सिंह की आपत्ति को अस्वीकार कर दिया और सिद्धि कुमारी के निर्णय को सही ठहराया था। इसके बाद हनुवंत सिंह ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।

30 सितंबर तक मामले का निस्तारण करने का आदेश
राजस्थान हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए करणी चैरिटेबल फंड ट्रस्ट की दैनिक जरूरतों के लिए बैंक खातों से महीनेभर में सिर्फ 50 हजार रुपए निकालने की छूट दी है। ट्रस्टी इससे ज्यादा राशि नहीं निकाल सकेंगे। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार नए ट्रस्टी अपील का निर्णय होने तक ट्रस्ट की संपत्ति को खुर्द-बुर्द नहीं कर सकेंगे। न ही किसी अन्य का अधिकार सृजित कर सकेंगे। साथ ही कोर्ट ने देवस्थान विभाग को 30 सितंबर तक मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया है।

देवस्थान विभाग की भूमिका पर उठाए सवाल
जो मामला हाईकोर्ट में पहुंचा है, उसमें देवस्थान विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। याचिका में बताया गया कि अक्टूबर 2023 में ट्रस्टियों ने मिलकर सिद्धि कुमारी को ट्रस्ट की सदस्यता से हटा दिया था। इसके लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया। सिद्धि कुमारी पर ट्रस्ट विरोधी गतिविधियां करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद नवंबर 2023 में सिद्धि कुमारी करणी चैरिटेबल फंड ट्रस्ट की अध्यक्ष बन गईं। सिद्धि कुमारी ने नई कार्यकारिणी में बुआ राज्यश्री और मधुलिका कुमारी के साथ ही हनुवंत सिंह को भी हटा दिया।

याचिका में कहा गया कि जो परिवर्तन अक्टूबर 2023 में किए गए थे, उस पर देवस्थान विभाग ने कोई निर्णय नहीं किया, लेकिन नवंबर 2023 में सिद्धि कुमारी ने जो कागजात पेश किए, उसके आधार पर आदेश जारी कर दिया। कुछ सूचनाओं के लिए देवस्थान विभाग में सूचना के अधिकार कानून (RTI) के तहत आवेदन किए गए, लेकिन वहां भी टालमटोल हो रही है।

सिद्धि कुमारी बोलीं- अभी कुछ नहीं कहूंगी
मामले को लेकर मीडिया ने जब बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी से बात की तो उन्होंने कहा कि वह अभी कहीं बैठी हैं और इस मुद्दे पर कोई बात नहीं कर सकती हैं। वहीं राज्यश्री कुमारी की ओर से भी कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। राज्यश्री कुमारी इन दिनों बीकानेर में नहीं है।

ट्रस्ट के अधीन अरबों रुपए की संपत्ति
करणी चैरिटेबल फंड ट्रस्ट के अधीन अरबों रुपए की संपत्ति है। शूटिंग रेंज की वो जमीन भी शामिल है, जो लालगढ़ पैलेस के ठीक पास में है। इस जमीन पर कभी ओलिंपियन पूर्व महाराजा करणी सिंह और उनकी बेटी ओलिंपियन राज्यश्री कुमारी शूटिंग करते थे।

 

 

Tagged: 50 thousand rupees account aunt and niece Bank between bikaner bikaner news Bikaner royal family cannot dispute district either every month High Court Jodhpur latest news people property public put a stay rajasthan news royal trust sold withdrawn

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया गुरु जंभेश्वर जी पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के ब्रोशर का लोकार्पण
Next: अहमदाबाद में 12 घंटे में 6 इंच बारिश, बाढ़ जैसे हालात, MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

बीकानेर पीबीएम अस्पताल में चले लात-घूंसे, ग्लूकोज स्टैंड से किया हमला

बीकानेर पीबीएम अस्पताल में चले लात-घूंसे, ग्लूकोज स्टैंड से किया हमला

admin_tharexpressnews21 hours ago21 hours ago 0
माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में 7 मतों से सुनील सारड़ा निर्वाचित

माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में 7 मतों से सुनील सारड़ा निर्वाचित

admin_tharexpressnews23 hours ago23 hours ago 0
भोम प्रदोष पर बीकानेर के शिवालयों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भंडारों का हुआ आयोजन

भोम प्रदोष पर बीकानेर के शिवालयों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भंडारों का हुआ आयोजन

admin_tharexpressnews24 hours ago24 hours ago 0
रत्नेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सहस्त्र घट अभिषेक, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

रत्नेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सहस्त्र घट अभिषेक, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

admin_tharexpressnews24 hours ago24 hours ago 0

Trending News

बीकानेर संभाग
बीकानेर पीबीएम अस्पताल में चले लात-घूंसे, ग्लूकोज स्टैंड से किया हमला
बीकानेर संभाग
माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में 7 मतों से सुनील सारड़ा निर्वाचित
बीकानेर संभाग
भोम प्रदोष पर बीकानेर के शिवालयों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भंडारों का हुआ आयोजन
बीकानेर संभाग
रत्नेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सहस्त्र घट अभिषेक, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
बीकानेर संभाग
जुलूस-ए-मोहम्मदी 26 अगस्त को; प्रशासन से अनुमति एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Recent Posts

  • बीकानेर पीबीएम अस्पताल में चले लात-घूंसे, ग्लूकोज स्टैंड से किया हमला
  • माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में 7 मतों से सुनील सारड़ा निर्वाचित
  • भोम प्रदोष पर बीकानेर के शिवालयों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भंडारों का हुआ आयोजन
  • रत्नेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सहस्त्र घट अभिषेक, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
  • जुलूस-ए-मोहम्मदी 26 अगस्त को; प्रशासन से अनुमति एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
Thar Express News - 2026. Powered By BlazeThemes.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • बीकानेर संभाग
  • देश व दुनिया
  • राजस्थान
  • समाज व साहित्य
  • अध्यात्म व संस्कृति
  • राजनीति
  • चुनाव