डूंगर कॉलेज का नवाचार , बेहतर प्लेसमेंट में सहायक वेल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स संपन्न

डूंगर कॉलेज का नवाचार , बेहतर प्लेसमेंट में सहायक वेल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स संपन्न
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पूर्व छात्र राठौर की स्मृति में सर्वोच्च अंक पर पदक प्रदान किए

बीकानेर , 2 दिसम्बर । विधार्थियों की व्यवसायिक प्रतिभा को निखारने हेतु राजकीय डूंगर कॉलेज में शुरु किए वैल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स का समापन सोमवार को हुआ। कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रतिभागियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण में 46 विधार्थी शामिल हुए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस मौके पर आयोजित समारोह में प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए । 30 घंटे की अवधि वाले इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट हेतु उनके संचार कौशलए साक्षात्कार दक्षताए नेतृत्व क्षमता विकास जैसे गुणों को प्रभावी बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न व्यावहारिक सत्रों और कार्यशालाओं में हिस्सा लिया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि डूंगर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ कृष्णा राठौर तोमर ने विद्यार्थियो को प्रमाणपत्र वितरित किए । डॉ तोमर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में सॉफ्ट स्किल्स और व्यावसायिक संचार सफलता की कुंजी हैं। इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने अध्यक्षता करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया और ऐसे कोर्सेज की व्यवहारिक महत्ता पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि इस तरह के कोर्सेज से प्रतिभागियों को न केवल सैद्धांतिक बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होता है ।
अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ दिव्या जोशी ने बताया कि अल्पकालिक पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति ;छम्च्द्ध के अनुसार शुरू किए गए हैं और यह अंतिम वर्ष के छात्रों को प्लेसमेंट में सहायता प्रदान करते हैं। इस तरह के कोर्स छात्रों को व्यावसायिक दुनिया में आत्मविश्वास के साथ संवाद करने और प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने के लिए प्रशिक्षित करता है।

समापन कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग से कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ सोनू शिवा, डॉ मनीष महर्षि, डॉ शशिकांत आचार्य , डॉ पूनम चारण, डॉ संपत भादू उपस्थित रहे । संचालन सह संयोजक डॉ सुनील दत्त व्यास ने किया ।उन्होंने अतिथियों का स्वागत तथा आभार व्यक्त किया और प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डूंगर महाविद्यालय पूर्व छात्र समिति द्वारा एम ए अंग्रेजी के प्रवीण्य पदक का वितरण भी किया गया । स्व मदन सिंह राठौर की स्मृति में डॉ कृष्णा राठौर तोमर ने विगत तीन वर्षों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा प्रवीण्य पदक प्रदान किए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *